प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन ने अवनी केजरीवाल को किया सम्मानित_पासवा


रांची: प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा)के प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव मसूद कच्छी के नेतृत्व में झारखण्ड राज्य राँची रातू की रहने वाली की मेधावी छात्रा अवनी केजरीवाल को पासवा द्वारा ₹5100 राशि व प्रतीक चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

साथ ही उनके माता पूनम केजरीवाल और पिता मिथिलेश केजरीवाल को एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदेश सचिव तौफीक हुसैन, कोडरमा जिलाध्यक्ष अभय कुमार, महासचिव आरिफ अंसारी, भुनेश्वर कुमार कोषाध्यक्ष, दिलीप कुमार यादव मिडिया प्रभारी, दीपक कुमार, मो उस्मान कार्यकारी अध्यक्ष, सैयद अंसारुल्लाह, मो महताब अंसारी, मो गुलाम गौस द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया!

अवनी ने सीबीएसई 12वीं (कॉमर्स स्ट्रीम) की परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के बाद 500 में से 500 (100%) अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रचा इन्होंने अपनी शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल धुर्वा राँची वाणिज्य संकाय से किया! पूर्व में अवनी को 95.2% 500 में 476 अंक प्राप्त हुए थे और असंतुष्ट होने पश्चात रिचेकिंग आवेदन के अंतर्गत परिणाम स्वरुप या सफलता हासिल किया! पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अवनी और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया उन्होंने कहा झारखंड ही नहीं बल्कि हमारे देश की शान है सभी विद्यार्थियों को उससे प्रेरणा लेनी चाहिए।









