All India NewsBlogJharkhand News

ऐतिहासिक मुहर्रम जुलूस 2026 | पहली बार पूरे रांची में लहराए मुहर्रम के झंडे

Share the post

शांतिपूर्ण माहौल में मना त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम

रांची। त्याग व बलिदान का पर्व मोहर्रम शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल के बीच रांची जिले में संपन्न हो गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए जुलूस अपने मार्ग से होते हुए गुजरा। प्रमुख खलीफा मो महजूद ने कहा कि सभी जुलूस अपने अपने खलीफा और अध्यक्ष के नेतृत्व में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के गाइडलाइन के अनुसार जुलूस निकाले है।मो महजूद ने कहा कि जुलूस मे हम इस बात का भी ख्याल रखे है कि एंबुलेंस, जिला प्रशासन की गाड़ी, अग्निशमन की गाड़ी एक मिनट के लिए भी नहीं रोकना है। उनको पास देना है। सभी जुलूस अपने अपने मार्ग से ही निकाले गए।

वहीं जुलूस निकाल कर लाठी, डंडा, भाला, फरसा व तलवार आदि शस्त्रों का प्रदर्शन जगह जगह किया गया। जुलूस के दौरान हैरतअंगेज करतब भी देखने को मिले। जुलूस व ताज़िया के शक्ल में छोटे छोटे ताजिया रहे आकर्षण: मोहर्रम के दौरान जिले भर में सैकड़ों स्थानों से जुलूस निकली। सभी ताजिया और झांकी की ऊंचाई 10,11 फिट के अंदर रही। ताजिए में मुबंई के हाजी अली के पवित्र दरगाह, दिल्ली का जामा मस्जिद, मक्का, मदीना, कई प्रसिद्ध इमामबाड़े की झलक दिखी। कई अखाड़ों में रहा तिरंगा। हाथ में तिरंगा और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। ताजिया जुलूस यूं तो हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला गया था, लेकिन इस दौरान तमाम जुलूस देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए।

जुलूस के दौरान जहां लोगों ने हाथ में तिरंगा थाम रखा था, वहीं देशभक्ति के नारे लगाते नजर आए। कई अखाड़ों के खलीफाओं ने अपने प्रमुख खलीफा को सलामी दी। इस मौके पर अकिलुर रहमान, मो इस्लाम, जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी, मो महजूद, मो महफूज, कादिर गद्दी, रोजन गद्दी, हैदर गद्दी, जमील गद्दी, मो आफताब, मो तौहीद, मो गुड्डू, सलाहुद्दीन संजू, मो सज्जाद, मो शकील, अय्यूब राजा खान, जय सिंह यादव, सागर कुमार, सागर वर्मा, आलोक कुमार दुबे, जिला प्रशासन की पूरी टीम रही।

जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही

oplus_3145728


रांची जिला प्रशासन मोहर्रम जुलूस को देखते हुए पुलिस तरह मुस्तैद रही। जगह-जगह प्रशासन के लोग खड़े रहे। साथ ही हर चौक चौराहों पर जिला प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जिला प्रशासन की पूरी टीम हर एक मोमेंट पर नजर बनाए हुए थे।

यहाँ से निकला मुहर्रम का जुलूस


प्रमुख खलीफा मो महजूद ने बताया कि सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के सरपरस्त मो. सईद की सरपरस्ती एवं तीनों प्रमुख खलीफा तथा सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के नेतृत्व में निकला जुलूस। सभी अखाड़ा का जुलूस अपने अपने खलीफा, अपने अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में अपने अपने क्षेत्रों से निकलकर अपने निर्धारित मार्ग से मेन रोड पहुंचा। हरमू,पहाड़ी टोला,गाड़ीखाना, पुरानी रांची,भीठा,चंदवे,जयपूर, एदलहातू, मोरहाबादी, बरियातू, लालपूर, थड़पखना, हिन्दपीढ़ी नदी ग्राउंड, सेंट्रल स्ट्रीट, एकरा मस्जिद चौक, कोनका रोड, प्रमुख खलीफा मो. महजूद के नेतृत्व में मेन रोड होते हुए अंजुमन प्लाजा, आदि।

मौलाना आजाद कालोनी एवं कांटाटोली के सभी जुलूस एक दूसरे के पीछे कांटाटोली चौक से चौक पर अवस्थित मस्जिद ए असरा गली से गुजर कर नयाटोली,पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती, कुरैशी मुहल्ला होते हुए गुदरी चौक। लोअर बाजार क्षेत्र से निकाले जाने वाले तमाम जुलूस को शामिल हो कर लोअर बाजार थाना रोड,काली स्थान रोड,रमा शर्मा लेन‌ होते हुए मेन रोड उर्दू लाइब्रेरी, बजरंगबली मंदिर के पीछे कुमुद बाबू लेन, लेक रोड मिलन चौक, राईन मुहल्ला, उर्दू लाइब्रेरी के पीछे से चर्च रोड, टैक्सी स्टैण्ड,मेन रोड होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक,शहीद चौक, श्रद्धानंद रोड कांग्रेस आफिस गली होते हुए मोर मंदिर महावीर चौक अपर बाजार, फिर सभी जुलूस अपने अपने मार्ग से वापस हुए।

जगह जगह होता रहा जुलूस का स्वागत
राजधानी रांची की यही खूबसूरती हर पर्व हर त्यौहार में देखने को मिलती है। किसी का भी त्यौहार हो स्वागत शिविर लगाकर उस जुलूस का भव्य स्वागत किया जाता है। यहां के गंगा जमुनी तहजीब सबसे अच्छा है। आज मोहर्रम के अवसर पर भी सैकड़ो स्वागत शिविर लगाए गए। उनमें नौजवान मोहर्रम कमेटी कपड़ा मंडी, मोहम्मद फरीद खान एंड टीम, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी, अंजुमन इस्लामिया अस्पताल, मुस्लिम नौजवान कमेटी, सेंट्रल मोहर्रम इस्तकबाल्या कमेटी, हबीब लकड़ी फंड,

oplus_3145760

ऑल इंडिया मोमिन, पंचायत, मिल्लत क्लब रांची, मरहबा ह्यूमन सोसाइटी रांची, कुल्हाड़ी शाह बाबा दरगाह कर्बला, हजरत कुतुबुद्दीन शाह बाबा डोरंडा, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी डोरंडा, इमाम बक्श अखाड़ा, धौताल अखाड़ा, लीलू अली अखाड़ा, मेन रोड दुकानदार समिति, चर्च रोड दुकानदार समिति, महावीर मंडल, जिला प्रशासन और इस तरह के दर्जनों स्वागत शिविर लगाए गए। शिविर में पानी, चना, शरबत, खिचड़ा, जिलेबी, फल, कुछ शिविर में पगड़ी, मोमेंटो, तलवार भेंट कर जुलूस का स्वागत करते देखा गया।

पहली बार मुहर्रम के झंडे से पटा रांची
सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के महासचिव अकीलुर रहमान, मोहम्मद इस्लाम, प्रमुख खलीफा मोहम्मद महजूद ने संयुक्त रूप से कहा क्या पहली बार रांची शहर में चारों तरफ मोहर्रम के झंडे पटे नजर आए। और इसका श्रेय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के नौजवान अध्यक्ष जमशेद अली और पप्पू गद्दी को जाता है। पप्पू गद्दी ने पूरे शहर को मोहर्रम मय कर दिया है। हर तरफ सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के बैनर और झंडे नजर आ रहे हैं। जमशेद अली उर्फ पप्पू गद्दी ने कहा के हमारे साथ जितने भी नौजवान हैं यह सब उनकी मेहनत का नतीजा है।

Leave a Response