All India NewsBlog

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के मुख्य कार्यपालक विद्युत अभियंता से मिला

Share the post

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी का प्रतिनिधिमंडल बिजली विभाग के मुख्य कार्यपालक विद्युत अभियंता अमित कुमार भगत एवं विद्युत कार्यपालक अभियंता कमलेश कुमार पिंगले से उनके कार्यालय में मिला एवं मुहर्रम वर्ष 2026 के निकाले जाने वाले जुलूस मार्ग में विभिन्न क्षेत्रों के विद्युत से संबंधित जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया । मुख्य कार्यपालक विद्युत अभियंता अमित कुमार भगत ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना एवं प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त कराते हुए कहा कि जुलूस से संबंधित तमाम क्षेत्र के विद्युत पोल में लगे तारों को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है एवं कहा कि समय रहते विद्युत से संबंधित सभी समस्याएं दूर कर ली जाएगी। प्रतिनिधि मंडल में सेंट्रल मुहर्रम कमिटी के महासचिव अकीलुर्रहमान, प्रवक्ता मो. इस्लाम, कार्यकारी अध्यक्ष आफताब आलम, सचिव सज्जाद इदरीसी मुख्य रूप से शामिल थे।
मो. इसलाम – प्रवक्ता
सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची
7903259771

Leave a Response