All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के नए पदाधिकारियों का गठन, मो. सईद, प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने सौहार्दपूर्ण मोहर्रम का दिया संदेश

Share the post

रांची, 7 जून 2026: सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के मुख्य सरपरस्त मो. सईद की अध्यक्षता में मधुबन मार्केट स्थित प्रधान कार्यालय में मोहर्रम वर्ष 2026 के जुलूस की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में इमाम बख्श अखाड़ा के प्रमुख खलीफा मो. महजूद, धौताल अखाड़ा के खलीफा सहित विभिन्न क्षेत्रों के खलीफा एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सेंट्रल मोहर्रम कमेटी रांची के अध्यक्ष जावेद गद्दी के अस्वस्थ होने के कारण दिए गए त्यागपत्र को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इसके बाद मुख्य सरपरस्त मो. सईद की सरपरस्ती में नई कमेटी का गठन किया गया।
नई कमेटी में जमशेद अली पप्पू गद्दीको अध्यक्ष, अकीलुर्रहमान को महासचिव तथा मो. इस्लाम को प्रवक्ता बनाया गया। वहीं अब्दुल कादिर रब्बानी एवं हाजी साहेब अली को सरपरस्त, मो तौहीद उपाध्यक्ष, आफताब आलम को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा मासूम गद्दी, मोइज अख्तर भोलू, अयूब राजा खान, हैदर गद्दी और लडन गद्दी को उपाध्यक्ष तथा शोएब खान एवं गुलाम रसूल को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने कहा कि मोहर्रम 2026 का जुलूस आपसी भाईचारे, अनुशासन और सौहार्द के साथ निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस शान और परंपरा के साथ हमारे बुजुर्ग मोहर्रम मनाते आए हैं, उसी परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशाखोरी से दूर रहने और शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील भी की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुख्य सरपरस्त मो. सईद ने कहा कि रांची की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की रही है। सभी पर्व-त्योहार जिस तरह मिल-जुलकर मनाए जाते रहे हैं, उसी तरह इस वर्ष भी मोहर्रम का जुलूस पूरे जोश और खरोश के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना प्रत्येक अखाड़ाधारी की नैतिक जिम्मेदारी होगी।
प्रमुख खलीफा मो. महजूद ने आगे कहा कि सेंट्रल मोहर्रम कमेटी को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नए लोगों को जोड़ा जाएगा तथा उन्हें संगठन में जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन महासचिव अकीलुर्रहमान ने किया।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं खलीफाओं ने मोहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण, अनुशासित और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Leave a Response