लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल में वर्षों से दे रहे हैं विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवा डॉ. एम.डी. हसनैन


कोरोना काल में मानवता की मिसाल बने डॉ. एम.डी. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’
रांची। राजधानी रांची के नाज़िर अली लेन स्थित *लाइफ लाइन मेडिसिन हॉल* में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. एम.डी. हसनैन पिछले कई वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. हसनैन एमबीबीएस (ऑनर्स) हैं तथा जनरल फिजिशियन एवं गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट के रूप में मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
क्षेत्र के लोगों के बीच डॉ. हसनैन अपनी बेहतर चिकित्सा सेवा और सरल व्यवहार के लिए काफी लोकप्रिय हैं। पेट एवं पाचन संबंधी बीमारियों के साथ-साथ सामान्य रोगों के इलाज के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उनके पास पहुंचते हैं।
कोरोना काल के कठिन समय में जब लोग संक्रमित मरीजों को देखकर दूर भाग रहे थे, उस दौर में डॉ. हसनैन और कम्पाउंडर मुख्तार खान ‘लालू’ ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की। दोनों ने दिन-रात मरीजों की सेवा अपने परिवार के सदस्य की तरह की। उस मुश्किल दौर में उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण को क्षेत्र के लोग आज भी याद करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान इन दोनों ने बिना किसी भय के जरूरतमंदों तक दवा और इलाज पहुंचाने का कार्य किया, जिससे अनेक लोगों को राहत मिली।
चिकित्सक का चैंबर सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है। वहीं रविवार को भी मरीजों के लिए सेवा उपलब्ध रहती है।
मरीज परामर्श एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9798306584 एवं 9835130183 पर संपर्क किया जा सकता है।








