All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi Newstechnology

ईरान कल्चरल हाउस में सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने जताई एकजुटता, ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर दिया जोर

Share the post

भारत के लिए क्रूड ऑयल आपूर्ति जारी रखने की अपील, दुख की घड़ी में ईरान के साथ खड़े होने का किया ऐलान

रांची/नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने दिल्ली स्थित ईरान कल्चरल हाउस में ईरान के राजदूत महामहिम डॉ. मोहम्मद फतहाली तथा ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि आयतुल्लाह अब्दुल मजीद हकीम इलाही से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान वर्तमान अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, भारत-ईरान संबंधों, मानवीय मुद्दों और वैश्विक शांति पर विस्तार से चर्चा हुई।


मुलाकात के दौरान सैयद शाहरुख हसन रिजवी ने कहा कि भारत के लिए होने वाली क्रूड ऑयल आपूर्ति को प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे आम जनता और देश की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है। उन्होंने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने की भी अपील की।
उन्होंने कहा, “इस दुख की घड़ी में हम लोग ईरान के साथ मजबूती से खड़े हैं और वहां के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। मानवता और शांति की रक्षा के लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।”
इस प्रतिनिधिमंडल में मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, सैयद अज़फर नकवी, सैयद समर अली, मौलाना इतरत हुसैन, मौलाना मुज्तबा अली, मौलाना सादिक हुसैन, अफ़ज़ल दुर्रानी सहित अन्य लोग भी शामिल थे।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जहां दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग, सांस्कृतिक संबंधों और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने पर बल दिया।

Leave a Response