All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

झारखंड सरकार रक्तदान-महादान की व्यवस्था को प्राइवेट एजेंसी को देने से भ्रष्टाचार और अराजकता सहित सरकारी बाबुओं के कर्तव्य से भागने वाला फैसला है——लहू बोलेगा

Share the post

झारखंड सरकार के रक्तदान-महादान की सरकारी व्यवस्था को हाशिये पर रखकर प्राइवेट एजेंसी को देने के जनविरोधी फ़ैसले के ख़िलाफ़ आज “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची,झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर मांगों भरी तख्तियों संग संकेतिक मानव श्रंखला हुई।

जिसमें बड़ी संख्या में रक्तवीर,रक्तदाता, थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के परिजन/पीड़ित,मानवाधिकार-सामाजिक कार्यकर्ता/सामाजिक चिंतक एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।

“झारखंड सरकार क्या अब ब्लड बेचेंगी–हे भगवान सद्बुद्धि दें”
“रक्तदान सेवा है-व्यापार नही”
“झारखंड में रक्तदान-महादान की सरकारी
व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करो न कि प्राइवेट एजेंसी को दो”
“रक्तदान-महादान पर कार्यरत सरकारी एजेंसी जैसेक्स(झारखंड राज्य ऐड्स कंट्रोल सोसाईटी) को मजबूत करो”
“झारखंड सरकार 09 दिसंबर 2025 के विधानसभा के चालू सत्र में माननीय स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन को लागू करो”
“रक्तदाताओं एवं रक्तदान आयोजकों को प्रोत्साहित करो न कि हतोत्साहित”
“सरकारी रक्तदान-महादान व्यवस्था को निजी हाथों में देना का सोचना बंद करो”

झारखंड के सरकारी बाबुओं का तुगलकी फ़रमान देखिए—
“कभी अचानक से सरकारी ब्लड बैंक बंद करो,कभी डोनर कार्ड बंद करो,कभी सरकारी आदेश की फ़ज़ीहत,कभी वॉल्वो रक्तदान बस नही बनें न ख़रीदी जाए,कभी ब्लड बेचो,कभी रक्तदान आयोजकों से बैठक कर चर्चा नही,कभी जैसेक्स की समीक्षा नही” !

“झारखंड थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों को जल्दी बिन डोनर के ब्लड नही मिल पाता तो निजी हाथों को देने पर क्या स्थिति होगी,साहब” !
“रक्तदान-महादान पर जनविरोधी फ़ैसला वापस लेना होगा”
“झारखंड सरकार ब्लड बैग पर 18 प्रतिशत जीएसटी मुक्त करो”
“झारखंड के सामुदायिक एवं रेड क्रॉस सोसाईटी जैसी संस्थाओं द्वारा संचालित ब्लड बैंक द्वारा ब्लड प्रोसेसिंग चार्ज में सब्सिडी दिया जाए”
“रक्तदान-महादान पर निक्कमे-गैरजिम्मेदार जैसेक्स को जिम्मेदार और चुस्त-दुरुस्त कर सज़ग करो”
“झारखंड के सरकारी बाबू साहब निजी हाथों में रक्तदान-महादान जैसे महान कार्य को बदनाम मत करो”
“झारखंड सरकार रक्तदान-महादान के महान कार्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने में योगदान दो न कि हतोत्साहित करो”
“रक्तदान-महादान पर अपनी जिम्मेदारी/ड्यूटी से बचने के लिए निजी एजेंसी को देने का सोचना बंद करो”

मानव श्रंखला कार्यक्रम में नदीम खान,तारामणि साहू,अभिजीत दत्ता,संजय टोप्पो,रंजीत साहू, पंडित अजित मिश्रा,अभिजीत भट्टाचार्य,पॉवेल कुमार,सुरंजन बाडा,देवकी देवी,सुजाता कुमारी, सबिता कुमारी, अफ़ज़ल अनीश,ज़ियाउल इस्लाम,राजेंद्र मुंडा, सिमा देवी,सोनम कुमारी, प्रगति प्रकाश,बरखा लिली बाडा,बब्बर,असफ़र खान, मोजाहिद,शम्स तबरेज़,संगीता कुमारी, बिमला कच्छप,आयुष मिश्रा,साज़िद उमर,मो जावेद आदि शामिल थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन…..
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response