All India NewsBlogNews

एन टी एल मीडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा सरकारी विद्यालय के बच्चों को दिया गया विभिन्न खाद्य सामग्री

Share the post

सादिया और उनके टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई

राँची, 07/03/2026,
एन टी एल मीडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा जिला के सरकारी विद्यालय के बच्चों को दैनिक जीवन में उपभोग हेतु विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। इस कार्य में कामयाबी के साथ आगे बढ़ते हुए टीम हेड सादिया इक़बाल सहित टीम के अन्य सदस्यों ने साथ मिलकर विद्यालय के बच्चों के बीच विभिन्न खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। विद्यालय के छात्र – छात्राओं को चावल, आलू, प्याज और स्पेशल केक देकर प्रोत्साहित किया गया।


ऐसे सकारात्मक पहल से समाज के अति पिछड़े वर्ग के बच्चों को प्रोत्साहित करने का एक अच्छा जरिया बनेगा। इससे रोजमर्रा के जिन्दगी में बच्चों के परिवार को कुछ राहत मिलेगा तथा विद्यालय में छात्र – छात्राओं के उपस्थिति में अवश्य बढ़ोत्तरी होगी। स्थानीय नागरिकों एवं अभिवावकों द्वारा ऐसे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए अपना कीमती योगदान देने का भी सहमति दिया गया।
विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के मो० फखरुद्दीन, मोहम्मद इक़बाल, मुमताज़ आलम आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा कार्यक्रम हेड सादिया इक़बाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शुक्रिया अदा की।

Leave a Response