All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

रांची के थैलेसीमिया/सिकल सेल/दिव्यंजनों एवं रक्तवीरों की परिचर्चा कार्यक्रम से 12 सूत्री मांग पत्र दिया गया….लहू बोलेगा

Share the post

“लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा आज 12 सूत्री मांग पत्र रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह(रांची सदर अस्पताल) को उनके कार्यालय में दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित अधिकारियों को अवगत किया कि इन 12 सूत्री मांगों पर त्वरित निष्पादन करें एवं बाकि पर एक सप्ताह की अवधि में समाधान करें।

12 सूत्री मांगो में 1.सदर अस्पताल में थैलेसीमिया/सिकल सेल के भर्ती मरीज़ों को बिन डोनर/बिन पैरवी/बिन यातना के ब्लड मिलना सुनिश्चित हो। 2.रांची में गर्मी के पूर्व ही रक्तदान-महादान शिविर अभियान की शुरुआत की जाए।3.रांची सदर अस्पताल के अधिकारियों/डॉक्टर/स्टाफ़/कर्मियों द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित हो।4.थैलेसीमिया/सिकल सेल का अलग “ब्लड काउंटर” अविलंब स्थापित हो।5.थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ितों को बिन डोनर/बिन प्रोसेसिंग चार्ज/बिन पैरवी/बिन यातना के निजी सहित सरकारी ब्लड बैंक से ब्लड पीड़ितों को निश्चित अवधि में ही सुनिश्चित कर दिलाया जाए।6.थैलेसीमिया/सिकल सेल/अप्लास्टिक एनीमिया/दिव्यंजनों के लिए अविलंब “सिंगल विंडो सिस्टम” स्थापित हो,एवं अन्य नीतिगत/व्यवहारिक/तार्किक एवं क्रियान्वयन के मुद्दों शामिल है।

अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ को प्रतिनिधिमंडल के समक्ष ही निष्पादित किया एवं बाकि पर भी निश्चित अवधि में हल किया जाएगा।

ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2026 को थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया/दिव्यंजनों एवं रक्तवीरों की समस्या एवं समाधान पर सदर अस्पताल ऑडोटोरियम में परिचर्चा हूई,जिसमें 12 सूत्री प्रस्ताव मांगों के रूप में पारित हुए थे,उसी प्रस्ताव भरे मांगों को सूचीबद्ध कर स्मार-पत्र के रूप में दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में लहू बोलेगा एवं थैलेसीमिया एसोसिएशन के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान,थैलेसीमिया पीड़ित सोनम कुमारी,पीड़ितों के परिजनों में संजय महतो,सुजाता कुमारी,रीना कच्छप,लीला देवी,सबिता देवी,मालती देवी,ज्योति कुमारी, दुलारी देवी,नरेश महतो शामिल थे।

…..”लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची/झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन……
(संस्थापक रक्तवीर नदीम खान द्वारा जारी)

Leave a Response