“वैलेट पेपर पर सवाल भाजपा की हताशा का परिणाम : आलोक कुमार दूबे”


“झारखंड निकाय चुनाव में जनता ने लोकतंत्र को किया मजबूत : कांग्रेस”
“लोकसभा-विधानसभा चुनाव भी वैलेट पेपर से कराने की मांग तेज होगी : आलोक दूबे”
“भाजपा नेताओं को जनता की आवाज समझनी चाहिए : झारखंड कांग्रेस”
“निकाय चुनाव में जनता की भागीदारी ऐतिहासिक, कांग्रेस ने जताया आभार”
“विकास राशि रोकने की धमकी लोकतंत्र के खिलाफ : आलोक कुमार दूबे”
“भाजपा प्रत्याशी नहीं जीते तो फंड रोकने की बात दुर्भाग्यपूर्ण : कांग्रेस”
“जनता के अधिकार को राजनीति से जोड़ना गलत : आलोक दूबे”
“निर्वाचन आयोग और पुलिस प्रशासन को कांग्रेस का धन्यवाद”
“बिना किसी बड़ी घटना के संपन्न हुआ ऐतिहासिक मतदान”
रांची।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने राज्य में संपन्न नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत एवं वार्ड पार्षद चुनाव में आम जनता की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में झारखंड की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत किया है।
आलोक कुमार दूबे ने भाजपा नेताओं द्वारा वैलेट पेपर को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी हताशा और निराशा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि निशिकांत दूबे, संजय सेठ और सीपी सिंह सहित भाजपा के तमाम नेताओं को जनता की भावना को समझना चाहिए। जनता पारदर्शी और विश्वसनीय चुनाव प्रक्रिया चाहती है।
उन्होंने आगे कहा कि देशभर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी वैलेट पेपर से कराने की मांग लगातार उठ रही है और झारखंड इस दिशा में एक नई पहल करेगा।
आलोक कुमार दूबे ने सांसद निशिकांत दूबे के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक जनप्रतिनिधि इस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर यह संकेत दे रहे हैं कि यदि भाजपा प्रत्याशी विजयी नहीं होते तो केंद्र से आने वाली हजारों करोड़ रुपये की राशि रोक दी जाएगी। यह बयान न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है बल्कि संघीय ढांचे की भावना को भी ठेस पहुंचाने वाला है। विकास की राशि जनता का अधिकार है, किसी दल या व्यक्ति की निजी संपत्ति नहीं।
उन्होंने कहा कि निशिकांत दुबे को पूरे राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अगर “लंगड़ा-लूला,चोर-डकैत जो भी हो, सब भाजपा को ही वोट दें” जैसे शब्दों का प्रयोग समाज के प्रति असम्मानजनक और संवेदनहीन है।
लोकतंत्र में हर नागरिक का मत समान और सम्माननीय है। इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादा और सामाजिक सौहार्द दोनों के लिए हानिकारक है। झारखंड की जागरूक जनता ऐसी बयानबाजी का जवाब अपने मत से देगी।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से राज्य निर्वाचन आयोग तथा पुलिस प्रशासन को सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। जहां कई राज्यों में लोकसभा विधानसभा चुनाव चार-चार चरणों में कराए जाते हैं, वहीं झारखंड में इतने बड़े पैमाने पर चुनाव एक ही दिन में बिना किसी दुर्घटना या अप्रिय घटना के संपन्न होना राज्य के लिए गर्व की बात है।
यह झारखंड के प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। झारखंड ने पूरे देश के सामने एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है कि मजबूत इच्छाशक्ति और बेहतर प्रबंधन से लोकतंत्र का पर्व शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक मनाया जा सकता है।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि चुनाव प्रक्रिया पर जनता का पूर्ण विश्वास कायम रहे।
महासचिव आलोक दूबे ने कहा कि निकाय चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन तथा मतदाताओं की भूमिका सराहनीय रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के इस विश्वास को कायम रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।








