All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

जुगसलाई में बदलाव की लहर तेज, नौशीन खान का जबरदस्त चुनावी अभियान, जनता से सीधा संवाद और विकास का संकल्प

Share the post

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी तथा झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने अपने चुनाव अभियान को और तेज करते हुए विभिन्न वार्डों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया और जनता से सीधा संवाद किया। आज वार्ड संख्या 9 के अंतर्गत अहले हदीस मस्जिद, शमीम फ्लैट के निकट, मिल्लत नगर में आयोजित चुनावी नुक्कड़ सभा में उन्होंने जनसमस्याओं पर खुलकर चर्चा की और “बेंच” चुनाव चिह्न पर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन भी किया गया।


इसी क्रम में आज पानी टंकी, शिव घाट रोड, जुगसलाई (वार्ड संख्या 11) में भी एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। नौशीन खान ने कहा कि जुगसलाई का विकास केवल एक वादा नहीं, बल्कि हमारा दृढ़ संकल्प है, और यह सपना जनता की शक्ति से ही साकार हो सकता है।
चुनावी अभियान के अंतर्गत वार्ड संख्या 1 के गरीब नवाज़ कॉलोनी सब्जी मार्केट में आयोजित सभा में लोगों ने अत्यंत उत्साह का प्रदर्शन किया। वार्ड संख्या 4 के मछली मोहल्ला में भी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। वार्ड संख्या 9 के मुर्गी चौक में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपना समर्थन व्यक्त किया। इसी प्रकार वार्ड संख्या 7 के हुमा लाइन में भी नुक्कड़ सभा आयोजित की गई, जबकि वार्ड संख्या 4, 5 और 6 के अंतर्गत पुरानी बस्ती रोड पर “दियार-ए-हबीब कॉन्फ्रेंस” का आयोजन हुआ, जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


इन सभी स्थानों पर नौशीन खान ने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता की सेवा ही हमारा मूल उद्देश्य है। उन्होंने वादा किया कि क्षेत्र में पानी, सड़क, सफाई तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक वर्ग को आश्वस्त किया कि उनकी आय बढ़ाने और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। विशेष रूप से उन्होंने घोषणा की कि नगर परिषद की ओर से व्यापारियों पर कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा और उन्हें पूर्ण संरक्षण दिया जाएगा।
इस अवसर पर झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान भी उनके साथ उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जुगसलाई के विकास के लिए आवश्यक है कि जनता नौशीन खान का समर्थन करे और उन्हें विजयी बनाए, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने जनएकता और आपसी सौहार्द पर विशेष बल दिया।
नौशीन खान ने नुक्कड़ सभाओं के अतिरिक्त घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने कहा कि आपकी हर समस्या हमारी समस्या है, और उसके समाधान के लिए हम पूर्ण गंभीरता से कार्य करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की कि वे “बेंच” चुनाव चिह्न पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि जुगसलाई को नई दिशा दी जा सके।
अंत में उन्होंने कहा कि जुगसलाई का विकास हमारा संकल्प भी है और जिम्मेदारी भी। यदि जनता का विश्वास प्राप्त हुआ, तो क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वर्तमान में जुगसलाई में परिवर्तन की एक नई लहर महसूस की जा रही है और बड़ी संख्या में लोग इस अभियान से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Response