All India NewsBlogJharkhand News

वार्ड 45 में कर्म की राजनीति का दावा, नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी मैदान में

oplus_3145728
Share the post
oplus_3145728

रांची , संवाददाता। राँची नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड 45 में पार्षद पद के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड 45 से पार्षद पद के उम्मीदवार नसीम गद्दी उर्फ पप्पू गद्दी ने “ना जाति पे, ना धर्म पे—मुहर लगेगा कर्म पे” के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरकर विकास आधारित राजनीति का संकल्प दोहराया है।
प्रत्याशी ने कहा कि वे एक शिक्षित और युवा चेहरा हैं, जिन्होंने पूर्व में भी क्षेत्र में जनहित से जुड़े कार्य किए हैं और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे। उन्होंने वार्ड की मूलभूत समस्याओं—सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और जनसुविधाओं—को प्राथमिकता देने की बात कही।


नसीम गद्दी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे चुनाव चिन्ह ‘ब्लैक बोर्ड’ (क्रम संख्या 6) पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं। उनके समर्थकों का कहना है कि वार्ड 45 में इस बार विकास और कार्यशैली के आधार पर मतदान होगा।

oplus_3145728


वार्ड में जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों से मुलाकात कर प्रत्याशी समर्थन जुटा रहे हैं। अब मतदान के दिन यह तय होगा कि वार्ड 45 की जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

Leave a Response