All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

वार्ड 49 में जमीला खातून की बढ़ती लोकप्रियता से सियासी पारा चढ़ा, ‘बेबी वॉकर’ चुनाव चिन्ह की गूंज

Share the post

शहर संवाददाता,
वार्ड संख्या 49 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। क्षेत्र में जमीला खातून की बढ़ती लोकप्रियता से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। हर गली-मोहल्ले में उनके चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’ की चर्चा सुनाई दे रही है।
निवेदक रिज़वान हुसैन ने बताया कि जमीला खातून पूर्व में भी वार्ड 49 की पार्षद रह चुकी हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। उनका कहना है कि लॉकडाउन के कठिन दौर में भी जमीला खातून हर समुदाय के लोगों के बीच मजबूती से खड़ी रहीं और जरूरतमंदों की सहायता की।


रिज़वान हुसैन के अनुसार, जमीला खातून ने क्षेत्र में विकास के साथ-साथ मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया है। यही वजह है कि सभी जाति और धर्म के लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनका समर्थन कर रहे हैं।
वार्ड 49 में इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि विकास कार्यों और सामाजिक सौहार्द की राजनीति को लेकर जमीला खातून की छवि मजबूत बनी हुई है।

Leave a Response