शिक्षा जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है: मसूद कच्छी, लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग में वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन


रांची: लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग रांची में वार्षिक पुरस्कार उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक मसूद कच्छी मुख्यअतिथि के रूप में तथा स्कूल की चेयरमैन कहकशा मसूद अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मसूद कच्छी ने

कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने का माध्यम है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए करियर काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में खेल प्रतियोगिताओं, कक्षा की उपलब्धियों, अधिकतम उपस्थिति और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान बच्चों समेत कई गणमान्य मौजूद रहे। इस मौके पर सपना, जैनब, अंकुर, राज दिलशाद, उजमा, सुशीला देवी, रबाब, नेहा, नर्गिस, समेत स्कूल परिवार के सभी लोग मौजूद थे।









