All India NewsBlogJharkhand NewsNews

झारखण्ड स्थापना दिवस के दूसरे दिन होगा भव्य सांस्कृतिक समारोह का आयोजन ड्रोन शो में दिखेगी राज्य की गौरव गाथा

Share the post

सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के पारम्परिक विधाओं का समावेश करते हुए राज्य के समृद्ध कला संस्कृति प्रदर्शित किया जाएगा जिसका थीम “रीदम ऑफ़ फोक “है

रांची : झारखंड ने इस वर्ष अपनी स्थापना के 25 वर्ष पुरे कर लिए है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए मोराबादी मैदान में 15 और 16 नवंबर को दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया । स्थापना दिवस के दूसरे दिन 16 नवंबर को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य सांस्कृतिक समारोह पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार और संस्कृति निदेशक श्री आसिफ इकराम की देखरेख में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

स्थापना दिवस के दूसरे दिन पहली बार झारखंड में “जतरा” का आयोजन किया जाएगा. यह यात्रा डोरंडा से शुरू होकर कचहरी चौक होते हुए जेल पार्क में समाप्त होगी. जतरा में लगभग 4000 कलाकार शामिल होंगे, जो राज्य की विविध सांस्कृतिक झलक पेश करेंगे. शाम को मोरहाबादी मैदान में भव्य ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा की जीवनगाथा और झारखंड की समृद्ध संस्कृति को आकर्षक दृश्यों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही एवी प्रस्तुति भी होगी।

इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम में राज्य के पारम्परिक विधाओं का समावेश करते हुए राज्य के समृद्ध कला संस्कृति प्रदर्शित किया जाएगा जिसका थीम ” रिदम ऑफ़ फोक “है। अलग अलग तरह के लोक नृत्य भी होंगे जैसे संथाली नृत्य , खड़िया नृत्य , नागपुरी नृत्य आदि। इसके साथ ही शास्त्रीय नृत्य कत्थक ,भरतनाट्यम , ओडिसी नृत्य भी शामिल है।

इसके साथ ही फ्यूज़न प्रस्तुति शास्त्रीय नृत्य एवं आधुनिक नृत्य की जुगलबंदी , इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और बॉलीवुड सिंगर शिल्पा राव की प्रस्तुति भी होगी।

Leave a Response