All India NewsJharkhand News

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने होडा एलिवेट में आकर्षक अपडेट पेश किए

Share the post

रांची, भारत में प्रीमियम कारों के मुख्य निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने आज अपनी लोकप्रिय एसयूवी, होडा एलिवेट में आकर्षक अपडेट पेश किए। त्योहारों से पहले पेश किए गए इन नए अपडेट्स में नए इंटीरियर लुक, बेहतर एक्सटीरियर स्टाईलिंग, तथा ऐसे पैकेज शामिल हैं।
कुणाल बहल, वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा होंडा एलिवेट बहुत सफल मडल है। इसकी बहुउपयोगिता के कारण ग्राहकों ने इसे बहुत पसंद किया है। यह घरेलू और निर्यात बाजारों में होंडा कार्स इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण माॅडल है। नए जैडएक्स ग्रेड और सभी ग्रेड्स में नए इन्हांसमेंट्स के साथ हम अपने ग्राहकों को त्योहारों के अवसर पर और अधिक विकल्प प्रदान करना चाहते हैं। हम होंडा परिवार में उनका हार्दिक स्वागत करते हैं।
जैडएक्स ग्रेड अब बेहतर प्रीमियम फील के साथ वैकल्पिक फीचर के रूप में नए अल्फा-बोल्ड ग्रिल के साथ आएगा, जिससे इसका फ्रंट प्रोफाईल और अधिक कमांडिंग एवं स्टाईलिश बन गया है। इसके अलावा, नया 360 डिग्री सराउंड विज़न कैमरा और रिद्मिक 7-कलर अम्बियांट लाईटिंग भी विकल्पों के रूप में उपलब्ध हैं। आईवरी अपहोल्स्टरी विकल्प के साथ एलिवेट जैडएक्स तीन आकर्षक रंगों, टैन, आईवरी और ब्लैक (ब्लैक एडिशन में) के साथ आएगा।

Leave a Response