दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखण्ड राज्य कर्मचारी महासंघ ने गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया


झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष आदिल जहीर ने आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर महासंघ के सभी नेताओं एवं कर्मचारियों ने नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को विपत्ति की इस घड़ी में सब्र और दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। महासंघ के राज्य अध्यक्ष श्री ज़हीर ने कहा कि आज हम सब के और झारखंड के अभिभावक हमारे बीच से चले गए परम आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन जी का जाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह हम सब और झारखंड वासियों व समूचे भारत का अपूरणीय छती है जो एक महान योद्धा ,आंदोलनकारी, राजनीतिज्ञ और एक युग का अंत हो गया। आज हम सब का दिल और पूरा देश रो रहा है। जब तक झारखंड रहेगा आप हमारे दिलों में रहेंगे दुख की इस घड़ी में माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और उनके पूरे परिवार के साथ हम सब महासंघ और राज्य व देश की जनता आप के साथ है। आज इस मौके पर नमन एवं श्रद्धांजलि देने वालों में महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ,महासचिव साहेब राम भोक्ता, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रसाद सिंह ,रामकिशोर सिंह ,आतिश झा, जितेंद्र सिंह ,रामसेवक महतो, मृत्युंजय कुमार झा ,राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुशील कुमार सिंह, राजेश्वर चौधरी ,रामरेखा राय ,जयराम प्रसाद ,अखिलेश कुमार झा, सुनीता कुमारी ,बरमेश्वर मंडल ,बालेश्वर पासवान, जावेद अनवर, रवि भूषण और मोहम्मद फैज़ आदि शामिल थे।
