अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची ने लहू बोलेगा के संस्थापक नदीम खान को सम्मानित किया।


आज भरी बारिश में अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची में नए ओपीडी बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में समाज में रक्तदान के रिवाज़ को संगठित रूप से तेज़ करते आ रहें “लहू बोलेगा” रक्तदान संगठन रांची के संस्थापक रक्तवीर नदीम खान को अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची की प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष हाज़ी मोख्तार अहमद,चिकित्सक अधीक्षक मोकिम आलम एवं अस्पताल प्रबंधन की पूरी टीम के हाथों बुके,मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मरहबा वेलफेयर सोसाईटी के नेहाल अहमद,आमया संगठन झारखंड के एस.अली,सिद्दीकिन पंचायत के मो असलम, लहू बोलेगा के इंजीनियर शाहनवाज अब्बास, मो कलीम शामिल थे।
लहू बोलेगा ने अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल रांची का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह मुस्लिम समाज की संस्था द्वारा पहली बार सम्मान मिला है,जिसके लिए पुनः आभार प्रकट करते है।
….”लहू बोलेगा”रक्तदान संगठन रांची…
(संस्थापक नदीम खान द्वारा जारी)
