All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

मझगांव में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित

Share the post

झारखंड आंदोलनकारियों की स्थिति दयनीय,50-50 हजार रुपया सम्मान पेंशन दे सरकार: पुष्कर महतो

रांची/मझगांव। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव प्रखंड में झारखंड आंदोलनकारियों की एक बैठक हुई। बैठक में झारखंड आंदोलनकारियो के आश्रितों , माली स्थिति व स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने की स्थिति पर चर्चा किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को आज न्याय के साथ सम्मान और स्वाभिमान से जीने का अधिकार सरकार को देने की जरूरत है। जिन लोगों ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी आज वे तमाम सुविधाओं से वंचित हैं ।उनके गांव घर अपेक्षित हैं, बेटा बेटी शिक्षा दीक्षा से मोहताज है। स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने मांग की कि झारखंड आंदोलनकारियों को संवैधानिक अधिकार के तहत राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, रोजी रोजगार एवं नियोजन की गारंटी तथा जेल जाने की बाध्यता को समाप्त कर सम्मान पेंशन राशि 50-50 हज़ार रुपया राज्य सरकार तत्काल देने की व्यवस्था करें।


मौके पर वरिष्ठ आंदोलनकारी अमीर हसन ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी राज्य का आईना है। आंदोलनकारियों के समृद्धि- खुशहाली से ही सरकार की समृद्धि है।
बैठक में सोमनाथ चातर को सर्वसम्मति से पश्चिमी सिंहभूम का जिला संयोजक मंडल में शामिल किया गया।
इस अवसर पर पुष्पा बरदेवा, रुकसाना खातून, शाहिद अहमद शब्बीर अहमद, मोहम्मद जाकिर अहमद, एसानुल हक, शकील अहमद,मो.इस्लामुद्दीन, अहमद हुसैन सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Response