All India NewsBloghealthJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

ईद उल अजहा के अवसर पर राजधानी के सभी मस्जिदों में अदा की गयी नमाज

Share the post

देश व राज्य की खुशहाली, समृद्धि और अमन-चैन की मांगी दुआ

रांची।(आदिल रशीद) ईद उल अजहा के अवसर पर राजधानी के मस्जिदों में नमाज अदा की गयी। मौसम ने भी साथ दिया। 9 बजते बजते सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ ली गई। नमाज अदा कर देश और राज्य की खुशहाली, समृद्धि और अमन-चैन के लिए अल्लाह से दुआ की गयी। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद अपने अपने घरों में कुर्बानी दी गयी। बकरीद के अवसर पर एक दूसरे से मिलने का सिलसिला दिन भर चलता रहा। उधर, बकरीद को देखते हुए रांची पुलिस भी पूरी तरह से सतर्क है। रांची के तमाम स्थानों पर आज सुबह 5 बजे से ही पुलिस बल अपनी ड्यूटी संभाल चुके थे जो देर रात तक जारी रही। ईद उल अजहा तीन दिन तक मनाया जाता है। नमाज से पूर्व सभी मस्जिदों, ईदगाहों विशेषकर डोरंडा ईदगाह में हजरत सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी ने अपने संबोधन में कुर्बानी की अहमियत को बताया। कहा कि कुर्बानी सिर्फ हलाल जानवर को ज़बह करने का नाम नहीं। कुर्बानी नाम है अपनी दुश्मनी को खत्म करने का। कुर्बानी नाम है अपना इगु अहंकार खत्म करने का। कुर्बानी नाम है आस पड़ोस के लोगों के मदद करने का। कुर्बानी नाम है बुराइयों को छोड़ने का। कुर्बानी नाम है अपने ईमान को बचाने का। आपके अमल से किसी को भी तकलीफ न पहुंचे। आखिर में हजरत ने और सभी मस्जिदों में देश दुनिया की अमन व सलामती, भाईचारगी, देश की खुशहाली की दुआ मांगी गई।
सोशल मीडिया पर विशेष नजर
सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर पुलिस के द्वारा रखी जा रही है। रांची पुलिस के द्वारा एक दिन पूर्व ही यह संदेश जारी कर दिया गया था कि अगर कोई भी सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चप्पा चप्पा पर पुलिस की तैनाती थी। रांची के सभी थाना प्रभारी मोर्चा संभाले हुए नज़र आए।
समाजसेवियों का भी रहा अहम रोल
कई मुस्लिम संगठनों और समाजसेवियों ने फील्ड में उतर कर नौजवानों को समझाते नजर आए। गाड़ी तेज न चलाए। कूड़ा कचड़ा जहां तहां फेंक कर न जाए। नगर निगम के गाड़ी में ही कचड़ा डाले। हर चौक चौराहों पर मुस्लिम संगठन एवं समाजसेवी नज़र आए।
नगर निगम ने निभाया अहम रोल
रांची शहर और आस पास के क्षेत्रों में नगर निगम का अहम रोल रहा। हर गली हर मोहल्ला में नगर निगम की गाड़ी, ट्रेकर घूमते हुए दिखाई दिए। इससे साफ सफाई में कोई परेशानी नहीं हुई। जहां भी कचड़ा नजर आता निगम की गाड़ी वहां पहुंच जाती।

Leave a Response