होटल चाणक्य बीएनआर में दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी का शुभारंभ
रांची (25 जुलाई, 2023) : दो दिवसीय बुटिक्स ऑफ इंडिया प्रदर्शनी के 20वें संस्करण की शुरुआत मंगलवार को चाणक्य बीएनआर में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रंजना मल्लिक (पत्नी, आर के मल्लिक – आईपीएस अधिकारी), विशिष्ट अतिथि दीपा बंका (पत्नी, दीपक बंका – कोषाध्यक्ष भाजपा) व बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में 50 स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के डिजाइनर ज्वेलरी, कपड़े, घरेलू सजावट उत्पाद, फुटवेयर्स आदि ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। इस अवसर पर बुटिक्स ऑफ इंडिया के संस्थापक एवं सीईओ संजय अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों और समर वियर के खास कलेक्शंस के साथ हम फिर से एक बार रांची में हाजिर हैं। हमारी प्रदर्शनी पिछले कई वर्षों से झारखंड के लोगों की पहली पसंद बनी हुई है और इसी सफलता को देखते हुए हम इस बार और अधिक स्टॉल्स के साथ रांची वासियों के बीच उपस्थित हुए हैं। उन्होंने बताया की इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देशभर के ब्रांड को एक छत के नीचे लाना है। प्रदर्शनी में देशभर के डिजाइनर बुटिक्स शामिल हुए हैं जिनमें ग्राहकों को विशेष डिस्काउंट और ऑफर मिलेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार के प्रदर्शनी में देश भर के डिजाइनर्स ने अपने स्टॉल्स लगाए हैं जिनमें सुता बॉम्बे, नवाह, ऐड क्रिएशन, सयंति घोष डिजाइनर स्टूडियो, बसा बाई सुमेश, द ओएमजी सागा, मनियर बाई कोमल, मिषना आदि शामिल हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम हर वर्ग के लोगों के जरुरत के सामान को सस्ती कीमत पर उपलब्ध कराने की कोशिश करते हैं।
इस बार के प्रदर्शनी में हमने सभी सामानों के आलीशान और चुनिंदा संग्रह पर जोर दिया है ताकि इस प्रदर्शनी में आने वाले ग्राहकों को लोकल बाजार से कुछ अलग और बेहतर सामान मिल सके। संजय अग्रवाल ने कहा कि यह प्रदर्शनी सुबह 11 : 00 बजे से रात 8 : 00 बजे तक खुला रहेगा जिसमें ग्राहकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीओआई न केवल खरीदारी करने का स्थान है बल्कि यह कई छोटे नवोदित उद्यमी लोगों के लिए एक व्यापार मंच भी है जो जीवन में कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं।

You Might Also Like
कांग्रेस नेतृत्व से गुहार, शहज़ादा अनवर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया जाए
झारखंड से राज्यसभा में शहज़ादा अनवर को प्रतिनिधित्व देने की अपील: मौलाना कुतुबुद्दीन रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी...
All India NewsBlogfashionJharkhand NewsPakud NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi Newssporttechnology
ट्रूवो के नए कॉरपोरेट कार्यालय का शुभारम्भ, डिजिटल इंडिया के विजन को मिलेगी गति : विक्रम कुमार
रांची। सिन्सिवो टेक्नोलाजिज प्राइवेट लिमिटेडद्वारा संचालित ट्रूवो ने रांची में नए कॉरपोरेट कार्यालय का शुभारम्भ सोमवार को हरमू रोड स्थित...
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, ताकि न हो मॉब लिंचिंग और न उजड़े किसी बेगुनाह का घर: जाकिर अंसारी
रांची: नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस रांची जिला अध्यक्ष सह रांची जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सह कई सामाजिक संगठनों...
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए, ताकि न हो मॉब लिंचिंग और न उजड़े किसी बेगुनाह का घर: अशरफ खान
रांची: पूर्व डिप्टी मेयर उम्मीदवार सह पठान तंजीम सहित कई सामाजिक संगठनों के संरक्षक अशरफ खान उर्फ चुन्नू खान ने...










