केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारियों ने किया मत्स्य निदेशालय के स्टॉल का भ्रमण


मत्स्य कृषकों के लिए संचालित योजनाओं की ली जानकारी

विशेष संवाददाता
रांची/नई दिल्ली। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे झारखंड के मत्स्य निदेशालय के स्टाल पर शनिवार को झारखंड भवन के सीईओ प्रभाकर ओझा पहुंचे। उन्होंने स्टॉल का भ्रमण किया और झारखंड में केज कल्चर से मछली पालन व जलाशयों में मोती की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की।
वहीं, भारत सरकार के अपर सचिव राहुल शर्मा भी मत्स्य निदेशालय के स्टॉल का अवलोकन किया और केज कल्चर से मछली पालन व जलाशयों में मोती उत्पादन की गतिविधियों से अवगत हुए। श्री शर्मा ने मत्स्य कृषकों के सशक्तिकरण के लिए मत्स्य निदेशालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उक्त जानकारी मत्स्य निदेशालय के मुख्य अनुदेशक प्रशांत कुमार दीपक ने दी।

You Might Also Like
एजुकेशनल टूर फीस विवाद में उतरा झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, जांच की मांग
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के भूगोल विभाग में एजुकेशनल टूर के नाम पर प्रति छात्र 17,000 तक...
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर झारखंड के थैलेसीमिया/सिकल सेल पीड़ितों/परिजनों ने माननीय प्रधानमंत्री महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय झारखंड को चिट्टी लिखी।
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर "लहू बोलेगा" रक्तदान संगठन रांची एवं झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन के नेतृत्व में "स्वास्थ्य जनजागरुकता अभियान"...
तालीम के साथ-साथ तरबियत और डिसिप्लिन पर खास ध्यान देना वक्त की जरूरत: अधिवक्ता परवेज आलम
मदरसे के जिम्मेदार दीनी साथियों। मदरसों में तालीम, तरबियत और डिसिप्लिन के बारे में एक पैगाम ,मदरसों का असल मकसद...
जनता दरबार लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस
लापरवाह कर्मचारी पर 48 घंटे में शोकॉज और आरोप पत्र गठित करने का आदेश नगड़ी सीओ को सीआई और कर्मचारी...







