झारखण्ड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, रांची जिला ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक
राँची, दिनांक 02/08/ 2023,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, रांची जिला अध्यक्ष (प्राथमिक प्रकोष्ठ) सुमेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में झारखण्ड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, रांची जिला ईकाई की महत्वपूर्ण बैठक बी आर सी, रांची कैंपस में हुई जिसमें टीचर ट्रांसफर पोर्टल में जारी सरप्लस टीचर्स सूची में शामिल शिक्षकों के विवरण में विसंगति पाई गई है, इसपर क्षोभ व्यक्त किया गया। जिन शिक्षकों को उपरोक्त सूची से आपत्ति है, वो झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा, रांची जिला ईकाई, के संयोजक सदस्य के पास किसी भी माध्यम से अपनी आपत्ति अगले दो दिनों के अंदर लिखित रूप में दें। मोर्चा शिक्षकों के समस्या समाधान हेतु संकल्पित है। आवश्यकता होने पर जोरदार आंदोलन भी करने पर संयुक्त रूप से सहमति बनी। दो दिनों के अंदर अगली बैठक की स्थान की सूचना एवम समय प्रेषित की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी जिसमें सभी प्रभावित शिक्षक आवश्यक रूप से भाग लेंगे।
आज की बैठक में मुख्य रूप से शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारीगण में सुमेश कुमार मिश्रा, अजय कुमार, मो० फकरुद्दीन, राकिम अहसन, राकेश श्रीवास्तव, संजय कुमार, सम्मानित सदस्य युधिष्ठिर महतो सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
यह जानकारी संयुक्त रूप से मोर्चा के राँची जिला इकाई संयोजक सुमेश कुमार मिश्रा एवं राकिम अहसन ने दी।

You Might Also Like
تعلیمی بیداری کانفرنس جمعیۃ علماء پالو جوری دیوگھر
رانچی/دیوگھر؛آج 15 اکتوبر شیکھر نواڈیہ پالو جوری ضلع دیوگھر میں جمعیۃعلماء کے بینر تلے ایک عظیم الشان پروگرام منعقد ہوا...
नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले झामुमो नेता फरीद खान, माताजी के निधन पर जताई शोक संवेदना
नेमरा (रामगढ़): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज 18 अक्टूबर को नेमरा स्थित उनके पैतृक गांव में रांची महानगर...
रूपी सोरेन के निधन से राज्य ने मां समान अभिभावक खोया: सैयद शाहरुख हसन रिजवी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर दी श्रद्धांजलि, अखिलेश यादव का शोक संदेश भी पहुंचाया रांची। समाजवादी शिक्षक सभा, झारखंड प्रदेश...
مجلس علماء جھارکھنڈ کی اہم نشست؛ سابقہ و موجودہ کمیٹی کے درمیان چارج کی حوالگی
رانچی، 13 اکتوبر 2026ءالحمدللہ! آج بروز منگل، 13 اکتوبر 2026ء، بعد نمازِ عصر راعین مسجد، ہندپیڑھی، رانچی میں مجلس علماء...








