All India NewsBlog

स्व.नीलिमा गिरि की पुण्यतिथि मनाई गई, आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री वितरित

Share the post

रांची। राजधानी के हेहल स्थित वेस्ट एंड पार्क (काजू बागान) निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मी कृष्ण मुरारी गिरि की धर्मपत्नी स्व.नीलिमा गिरि की प्रथम पुण्यतिथि सावन पूर्णिमा (28 अगस्त, 2026, शुक्रवार) को मनाई गई। इस अवसर पर स्व.नीलिमा गिरि के चित्र पर परिजनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। स्मृति शेष नीलिमा गिरि की पुण्यतिथि के मौके पर आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री व बिस्कुट-टाॅफी का वितरण किया गया।


स्मृति शेष नीलिमा गिरि के परिजन भारती सत्येंद्र देव, शंभू शरण भारती (छोटू जी) शंकर शरण भारती (बन्नू जी) विनोद गिरि, राखी गिरि, नम्रता, निवेदिता, कमलेंद्र, पंकज,अभिनव सहित अन्य रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।

Leave a Response