HomeRanchi Jharkhandजिप सदस्य मो.आदिल अजीम ने की पुल व सड़क निर्माण की मांग, विभागीय मंत्री को लिखा पत्र
जिप सदस्य मो.आदिल अजीम ने की पुल व सड़क निर्माण की मांग, विभागीय मंत्री को लिखा पत्र


रांची/चान्हो। जिला परिषद सदस्य मो.आदिल अजीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (रांची-मेदिनीनगर पथ) पर मांडर प्रखंड के मलटोंटी के समीप अधूरे पुल व सड़क का निर्माण कार्य यथाशीघ्र शुरू करने की मांग की है। मो.अजीम ने इस संबंध में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री को पत्र लिखा है।
पत्र में उन्होंने यह उल्लेख किया है कि उक्त स्थल पर पुल निर्माण का कार्य अधूरा पड़े रहने के कारण आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। वाहनों के आवागमन में भी दिक्कत होती है।प्रायः रोज वहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
उन्होंने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि माननीय मंत्री का भी इसी क्षेत्र से होकर उनके गृह जिला आना-जाना होता है। मलटोंटी में अधूरे पुल-सड़क के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसलिए जनहित में उक्त पुल का अविलंब निर्माण जरूरी है।

You Might Also Like
राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा 12 अप्रैल को ऑनलाइन सदस्यता अभियान का आयोजन, डॉ. अतुल मलिकराम सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
भोपाल, राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा 'समाज हित सर्वोपरि, शिक्षित समाज-विकसित समाज' के मूल मंत्र के साथ आगामी 12 अप्रैल...
सभी घरों पर बीएलओ की जानकारी वाली स्टीकर लगाना सुनिश्चित करें
एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें बुक...
मरहबा ह्यूमन सोसाइटी का हज ट्रेनिंग कैंप 11 को
शनिवार दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सुबह साढ़े दस बजे से कर्बला चौक हव्वारी मस्जिद के पास सफायर हाइट्स में...
एजुकेशनल टूर फीस विवाद में उतरा झारखंड टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन, जांच की मांग
रांची: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची के भूगोल विभाग में एजुकेशनल टूर के नाम पर प्रति छात्र 17,000 तक...







