रांची एयरपोर्ट पर उमरा जा रहे जायरीन ने मांगी देश राज्य की खुशहाली व अमनों सलामती की दुआएं


रांची एयरपोर्ट से आज सना हज एंड उमरा सर्विस से 35 जायरीन का जत्था मक्का-मदीना के लिए रवाना
रांची : हज एंड उमरा पर जाना हर मुस्लिम की तमन्ना रहती है। सना हज एंड उमरा सर्विस से लगातार उमरा जाने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से जा रहा है। इसी सिलसिला को जारी रखते हुए आज 23 जुलाई 2025 को सना हज एंड उमरा सर्विस से 35 जायरिन का जत्था बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उमराह के लिए रवाना हुआ। लगातार हर दूसरे महीने उमराह करने वालों का जत्था रांची एयरपोर्ट से उमराह के लिए उड़ान भर रही है।
झारखंड का सबसे विश्वसनीय ट्रेवल्स सना हज एंड उमरा सर्विस के हज़रत मौलाना हाफिज ग़ुलशाद के नेतृत्व में आज 35 जायारीन का ग्रुप रवाना हुआ। जायरीन को मुबारक सफर पर रवाना करने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। मौके पर लोगों ने जायरीन को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर रवाना किया। इस जत्था को झारखंड के प्रख्यात कारी कुरआन हजरत कारी सोहेब अहमद के दुआ के साथ जत्था रवाना हुआ। हजरत कारी सोहेब अहमद ने देश, राज्य की खुशहाली अमन व सलामती भाईचारगी कि दुआ मांगी।

सना हज एंड उमरा सर्विस के डायरेक्टर हाफिज ग़ुलशाद ने कहा कि हमारा ट्रेवल्स का मकसद है गांव और गरीब लोगो को उमराह आसानी से कराना है। सभी जायरीन को 50 से अधिक जगहो की जियरात कराई जाती है। साथ ही सभी जायरियोंन को मक्का और मदीना में 500 मीटर के दायरे में 4 स्टार होटल में ठाहराया जाता है। सभी जायरीन को उमराह के दौरान लॉन्ड्री, मेडिकल समेत सभी तरह की सुविधा दी जाती है।

उन्होंने कहा की हर जत्था में मैं और मेरी पत्नी सना नसीम साथ रहते हैं। ताकि किसी भी जायरीन को परेशानी न हो। हाफिज ग़ुलशाद ने कहा कि सना हज एंड उमरा सर्विस का अगला ग्रुप अक्टूबर में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही रवाना होंगी। इस मौके पर सना हज एंड उमरा सर्विस के फाउंडर हाजी नसीम, झारखंड के मशहूर कारी कुरआन हजरत कारी सोहेब अहमद, सना नसीम, मो आसिफ, मो चांद, मो कैसर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

