All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

सिख समुदाय के युवक कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल, संगठन होगा सशक्त:केशव महतो कमलेश

Share the post

*राजनीति में युवकों की भागीदारी से लोकतंत्र होगा मजबूत: सुबोधकांत सहाय

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की उपस्थिति में काफी संख्या में सिख समुदाय के युवक कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य व कांग्रेस पार्टी के नेता ज्योति सिंह मथारू के नेतृत्व में अल्पसंख्यक (सिख) समुदाय के युवकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।


मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर काफी संख्या में सिख समुदाय के युवक संगठन में शामिल हो रहे हैं, इससे कांग्रेस पार्टी तो मजबूत होगी ही, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए भी शुभ संकेत है।
वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजनीति में युवकों की बढ़ती भागीदारी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र व राज्य के नवनिर्माण में युवाओं के महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री सहाय ने युवकों से कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र व राज्य निर्माण की दिशा में आगे आने की अपील की।


मौके पर कांग्रेस नेता रवीन्द्र सिंह, कांग्रेस पार्टी मीडिया सेल के प्रभारी सतीश पाॅल मुंजनी, प्रवक्ता सोनाली शांति, रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कुमार राजा, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सह प्रभारी व पूर्व पार्षद राजन वर्मा, कांग्रेस नेत्री यशस्विनी सहाय सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Response