All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

वार्ड 22 के पार्षद प्रत्याशी मो असलम एवं अमन यूथ सोसाइटी ने गरीब जरूरतमंदों को कड़कती ठंड से बचाने के लिए 2,000 कम्बल वितरण किया

Share the post

आज दिनांक 07/01/2026 हिंदपीढ़ी हरिजन बस्ती स्थित वार्ड 22 के कार्यालय में 2000 कम्बल गरीब जरूरतमंदों के बीच वितरण किया गया इस कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद 25 एवं भावी प्रत्याशी वार्ड 22 के मो असलम ने कहा कि हर साल की भांति इस साल भी कम्बल वितरण किया जा रहा है मैं पार्षद रहूं या नहीं पर सेवा भाव हमेशा रहेगा,

वो चाहे पार्षद रह कर करूं या अमन यूथ सोसाइटी के माध्यम से सेवा करूं जनता के बीच हर मुश्किल वक्त में मैं खड़ा रहा हूं और रहूंगा आने वाले वक्त में वार्ड चुनाव होने जा रहा है और आप सभी से आज मैं यह वादा करता हूं कि भविष्य में वार्ड संख्या 22 को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने का सपना लेकर चुनावी मैदान में उतरूंगा आप सभी आज मेरे साथ ये संकल्प ले कि मेरे इस सपने को साकार करने में आप मेरा सहयोग करेंगे,

आगामी वार्ड चुनाव में विजय होने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता अपने वार्ड क्षेत्र में एक अस्पताल का निर्माण हो इसका प्रयास रहेगा अगर आपने मजबूती के साथ मेरा साथ दिया तो यह मुमकिन हो सकता है,इस मौके पर निवर्तमान पार्षद नाजिया असलम,अमन यूथ सोसाइटी के नदीम इकबाल,

मो एहसान,अब्दुल बारी,मो अकबर मुन्ना,हारून रसीद,मो इरशाद,मुनाजिर आलम,लड्डन जावेद,श्यामलाल गुप्ता,अनवर हुसैन, विलियम टोप्पो, हुस्ना बानो,असरफ अली,आरजू आलम,मो सईद अख्तर,मो नसीम,अमन यूथ सोसाइटी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल रहे

Leave a Response