All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

वार्ड 44 में अनोखा चुनाव प्रचार, हमशक्ल Amitabh Bachchan ने मांगे राशिद अली के लिए वोट

Share the post

रांची, आदिल रशीद। नगर निकाय चुनाव में वार्ड-44 इस बार अपने अनोखे प्रचार अभियान को लेकर चर्चा में है। यहां फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन के हमशक्ल ने चुनावी मैदान में उतरकर माहौल को रोचक बना दिया है। वार्ड-44 से प्रत्याशी राशिद अली के समर्थन में पहुंचे हमशक्ल ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से समर्थन की अपील की। उनकी वेशभूषा और संवाद अदायगी ने लोगों को आकर्षित किया। जहां-जहां वे पहुंचे, वहां लोगों की भीड़ जुट गई। कई नागरिकों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।


प्रचार के दौरान उन्होंने अपने विशिष्ट अंदाज में कहा कि वार्ड के विकास, साफ-सफाई, पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सही प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे राशिद अली को समर्थन देकर विजयी बनाएं।
प्रत्याशी राशिद अली ने कहा कि उनका लक्ष्य वार्ड-44 में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना और सभी वर्गों के लिए समान विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने दावा किया कि जनता इस बार विकास और काम के आधार पर मतदान करेगी।


वार्ड-44 में इस अनोखे प्रचार अभियान से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अब मतदान के दिन यह स्पष्ट होगा कि यह अलग अंदाज मतदाताओं पर कितना असर डाल पाता है।

Leave a Response