लायंस क्लब ऑफ हिनू की ओर से बच्चों के बीच छाता वितरित


रांची। लायंस क्लब ऑफ हिनू और श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के संयुक्त सौजन्य से हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित एचआई-67 के निकट (कल्याण और विकास समिति) सामुदायिक भवन के परिसर में आर्थिक रूप से कमजोर स्कूली बच्चों के बीच छाता व अन्य सामग्री वितरित किया गया।
इस अवसर पर क्लब के पदधारियों व सदस्यों ने परिसर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया। श्रीमती सिंह ने बच्चों को स्वच्छता के प्रति सदैव सजग रहने का संदेश दिया। मौके पर लायंस क्लब ऑफ हिनू की प्रेसिडेंट बिंटू कुमारी सिंह, प्रशासक देवजानी भट्टाचार्जी, कृष्णेंदु भट्टाचार्जी कोषाध्यक्ष सुनीता प्रसाद, श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सहायक सचिव तुषार कांति शीट कोषाध्यक्ष तन्मय मुखर्जी, समाजसेवी आलोक मजूमदार, अरुण सिन्हा, आशुतोष चटर्जी, तनय शीट, सोहनी मजूमदार सहित अन्य उपस्थित थे।

You Might Also Like
“सामाजिक न्याय का शासन क़ायम करेगी समाजवादी पार्टी”: मोहम्मद अरशद खान
राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी पार्टी | पूर्व विधायक, जौनपुर सदर📍 नई दिल्ली / लखनऊ / जौनपुरदेश आज एक ऐसे मोड़ पर...
فکر اسلامی کی پوری قوت کے ساتھ ترویج واشاعت کریں : امیر شریعت
یوم تاسیس امارت شرعیہ کے موقع پر منعقد اجلاس سے حضرت امیر شریعت ودیگر علماء کرام کا خطاب (پریس ریلیز...
बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा, लेकिन दीर्घकालिक निवेश की संभावना मजबूत: बंधन लाइफ इंश्योरेंस
भारत के शेयर बाज़ार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव है। इसकी वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की...
‘ली क्रोनिन द ममी’ के लिए ‘मॉन्स्टर’ बनाने के बारे में बात कर रहे हैं डायरेक्टर ली क्रोनिन
मुंबई, 08 अप्रैल 2026: ईविल डेड राइज़ की रिकॉर्ड-तोड़ वापसी के बाद, राइटर/डायरेक्टर ली क्रोनिन अब तक की सबसे मशहूर...







