All India NewsBlogfashionhealthJharkhand News

अंचल कर्मचारी ने कार्यों का त्वरित निष्पादन किया

Share the post

रांची: रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार हर मंगलवार को जनतादरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस जनता दरबार से सैंकड़ों लोगों को फायदा पहुंच रहा है। कांके अंचल सीओ अमित भगत और कांके अंचल कर्मचारी हलका छ के संजय कुमार अपने अच्छे कार्यों के कारण लोगों के जुबान पर है। कर्मचारी संजय कुमार वो है जिनको लोग अबतक का कांके अंचल के सबसे अच्छा कर्मचारी कहने को मजबूर है। जैसे रौशनी को कोई कैद नहीं कर सकता और जहां पर रौशनी होगी वहां अंधेरा नहीं रह सकता। उसी तरह इन दिनों कांके के सीओ अमित भगत और कांके अंचल हल्का छ के कर्मचारी संजय कुमार कांके हल्का के लिए रौशनी बने हुए हैं।

कर्मचारी संजय कुमार तो जनता की समस्याओं को जल्द निपटाने के लिए अभियान चलाते हैं। भू-स्वामियों के मुताबिक कांके अंचल के हलका कर्मचारी संजय कुमार लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के प्रति सक्रिय हैं। उनकी तत्परता से लंबित मामलों का निपटारा ससमय हो रहा है।भू-स्वामियों के मुताबिक कांके के अंचलाधिकारी अमित भगत व अंचल निरीक्षक चितरंजन टुडू, कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उप प्रमुख अजय बैठा सहित अन्य सभी कर्मचारियों का कार्य सराहनीय है। कर्मचारियों विशेषकर संजय कुमार कर्मचारी हल्का छ का कहना है कि हम जनता के कार्यों के लिए ही बहाल किए गए हैं। इसलिए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता जरूरी है।

Leave a Response