All India NewsBlog

सर्व धर्म सद्भावना समिति के तत्वाधान में आयोजित सद्भावना सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

Share the post

सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वाधान में बिहार क्लब रांची में सद्भावना सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसकी सरपरस्ती समिति के मुख्य संरक्षक डॉक्टर अजीत सहाय एवं अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मो. इस्लाम ने की। सभी पर्व त्योहारों को सफलता पूर्वक आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने तथा सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट सहयोग के फलस्वरुप वरीय प्रशासनिक पदाधिकारीगण, पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारीगण,विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठन के प्रमुख प्रतिनिधिगण के साथ साथ सर्वधर्म सद्भावना समिति के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्यगण को बुके,शाल एवं मोमेंटो देकर सद्भावना सम्मान से नवाजते हुए सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए जाने वालों में मंजूनाथ भजंत्री उपयुक्त रांची,राकेश रंजन एस एसपी रांची,कुमार रजत एसडीएम रांची,राजेश्वर नाथ आलोक एडीएम विधि व्यवस्था रांची, एसपी,गौतम कुमार साहू उप शासक नगर निगम,अमित कुमार भगत विद्युत कार्यपालक अभियंता, जगदेव महतो सहायक विद्युत अभियंता,ओमकार पांडेय प्रभारी स्वच्छता रांची नगर निगम के नाम शामिल हैं। डॉ अजीत सहाय अध्यक्ष बिहार क्लब,जय सिंह यादव अध्यक्ष श्री महावीर मंडल रांची महानगर, संजय कुमार विद्रोही अध्यक्ष बार एसोसिएशन रांची, मुमताज खान अध्यक्ष माइनॉरिटी अधिवक्ता संघ,

परमजीत सिंह टिंकू सेक्रेट्री गुरु नानक स्कूल, प्रदीप राय बाबू अध्यक्ष रांची महागर दुर्गा पूजा समिति, तपेश्वर केसरी अध्यक्ष दुर्गा पूजा समिति ग्रामीण क्षेत्र,जावेद गद्दी अध्यक्ष सेंट्रल मुहर्रम कमिटी रांची,अशरफ अंसारी अध्यक्ष सेंट्रल मुहर्रम कमिटी डोरंडा, इंजीनियर वहाब दानिश,मनजीत सिंह ,आशुतोष मिश्रा,ओम सिंह,परवेज अख्तर,मो.नौशाद, राफे कमाल,जसीम हसन, मो.रईस, फिरोज अंसारी, जुल्फेकार अली भुट्टो दरगाह ट्रस्ट,कमरुल हक अध्यक्ष अलकमर वेलफेयर ट्रस्ट,चोन्हस कुजूर महासचिव वाई एम सी ए रांची,मो.इश्तेयाक,मोईज अख्तर भोलू ,फरीद खान ,मो.अब्दुल्लाह, संजय सिन्हा गोपू,राजन वर्मा,नुसरत प्रवीन ,कमलेश यादव, अशोक यादव, अमरनाथ साहू सहित सद्भावना समिति के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यो को भी सम्मानित किया गया। रांची नगर निगम तथा बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।

उत्तम सर पर उपयुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री ने सद्भावना एकता और भाईचारा पर बल देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है इसे बरकरार रखना होगा उन्होंने सर्व धर्म सद्भावना समिति के तमाम लोगों की काफी सराहना की।उन्होंने आने वाले हर पर्व त्योहार में आपसी सौहार्द के साथ सभी त्योहारों को मिलजुल कर मनाने की बात कही माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध की भी बात उन्होंने कही।

oplus_3145728

एस एसपी राकेश रंजन ने सर्वधर्म सद्भावना समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह की सराहना करते हुए कहा कि रांची सद्भावना की अद्भभुत मिसाल है और इस मिसाल को हमें मिलजुल कर बरकरार रखना होगा। आपसी सौहार्थ के लिए उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। डॉ.अजीत सहाय,मो.इहलाम ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए रांची के दोनों कप्तान उन्मुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं एसपी राकेश रंजन द्वारा जनहित में चलाए जा रहे

oplus_3145728

अभियान को सार्थक पहल बताते हुए काफी साराहा एवं हर स्तर पर जनहित से जुड़े कार्यों के लिए अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। जयसिंह यादव,संजय कुमार विद्रोही एवं मुमताज खान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आज के दौर में इस तरह के आयोजन की अत्यंत आवश्यकता है और इसे आपसी सौहार्थ के लिए बरकरार रखना होगा। कार्यक्रम में सौ से अधिक लोगों को सम्मानित करते हुए सद्भावना सम्मान से नवाजा गया।
मो.इसलाम- अध्यक्ष
सर्व धर्म सद्भावना समिति रांची
मोब.-7903259771
ww ap.9835783549

Leave a Response