झारखंड के हाजियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरू


पहले दिन 2 प्लेन पर 640 हाजी कोलकाता पहुंचे
राँची: पवित्र सफर हज के लिए मक्का गए झारखंड के हज यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला शुरु हो चुका है। मंगलवार को झारखण्ड के 640 हाजी कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे।

पहला जत्था तड़के सुबह 3:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचा जिसमें राँची, जमशेदपुर, देवघर, दुमका सहित अन्य जिलों के 321 हज यात्री सवार थे। वहीं हाजियों का दूसरा जत्था सुबह 9:15 बजे आया जिसमें झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों के 319 हज यात्री शामिल थे। कोलकाता हवाई अड्डे पर हाजियों के परिवार के साथ ही हज कमिटी के सीईओ आफताब आलम, हज वॉलंटियर मो लतीफ आलम, अरशद जेया, आसिफ इक़बाल, खुर्शीद अनवर, नासिर खान सहित अन्य लोग स्वागत के लिए मौजूद थे। शहर क़ाज़ी मुफ्ती क़मर आलम कासमी जब सफर हज से वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर मुफ्ती साहब का जबर्दस्त स्वागत हुआ।


You Might Also Like
जौनपुर की सियासत में एक बार फिर बड़ा नाम सुर्खियों में है
सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से जौनपुर सदर (366) सीट पर वरिष्ठ नेता मोहम्मद अरशद खान को प्रत्याशी बनाया जा...
“ऐतिहासिक मेगा रक्तदान-महादान शिविर में थैलेसीमिया/सिकल सेल के पीड़ित बच्चों ने डॉक्टर साहब को “THANK YOU DOCTOR UNCLE” कह कर आभार प्रकट किया”
रांची सदर अस्पताल के द्वारा बेहद सरहनीय/साहसिक/मानवीय/ऐतिहासिक मेगा रक्तदान-महादान शिविर पहली बार थैलेसीमिया/सिकल सेल एनीमिया/अप्लास्टिक एनीमिया के पीड़ित बच्चों के...
रिटायर्ड रजिस्ट्रार सैयद हाफिज़ुल हसन नहीं रहें,शनिवार को होगी मिट्टी
रांची। शहर के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रिटायर्ड रजिस्ट्रार सैयद हाफिज़ुल हसन का शुक्रवार को इंतकाल हो...
مدرسہ کلیتہ البنات میں داخلہ شروع،12 اپریل آخری تاریخ
کلیتہ البنات للتربیتہ الاسلامیتہ کے نئے تعلیمی سال کا آغازرانچی:(عادل رشید)صوبہ جھارکھنڈ کے ضلع رانچی کا مشہور ومعروف ادارہ کلیتہ...







