राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव अविनाश कुमार झारखंड सरकार का अभिनंदन एवं स्वागत किया : महासंघ


आज दिनांक 13.10.25 को झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर के नेतृत्व में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ का एक शिष्टमंडल राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार झारखंड सरकार से प्रोजेक्ट बिल्डिंग सचिवालय मुख्य सचिव कार्यालय कक्ष में मिलकर राज्य के समस्त राज्यकर्मियों (कर्मचारियों) की ओर से उनको पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन और जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर ने कहा कि झारखंड राज्य का मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार झारखंड सरकार के बनने से समस्त राज्यकर्मियों (कर्मचारियों) में उत्साह और खुशी है। राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार झारखंड सरकार का स्वागत करने वालों में झारखंड राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष आदिल ज़हीर, राज्य सचिव रामसेवक महतो, उपाध्यक्ष राजेश्वर चौधरी एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार शामिल थे।
