Friday, September 20, 2024
Blog

तहफफुज अवकाफ कांफ्रेंस में आल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए उलेमा के जेरे निगरानी में संपन्न

तिलावते कुरआन कारी नुर आलम ने किया

इस कांफ्रेंस का संचालन शकील अहमद अंसारी ने किया।

इस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुफ्ती अब्दुल्लाह अजहर कासमी, केंद्रीय अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम मजलिस ए उलेमा ने कहा की केंद्र सरकार द्वारा लाया गया वक्फ संशोधन बिल 2024 हमलोगों को किसी किमत पर मंजुर नहीं है।

मोखतार अहमद खान साहब, एडवोकेट झारखंड हाईकोर्ट ने वक्फ संशोधन बिल 2024 पर विस्तृत चर्चा करते कहा की यह बिल असंवैधानिक है इस बिल को केंद्र सरकार को वापस करना चाहिए।

प्रवीण कच्छप, आल इंडिया किरशिचयन माइनारिटी फ्रंट एवं पुर्व प्रत्याशी रांची लोकसभा, प्रदेश महासचिव, पवन तिर्की, महानगर अध्यक्ष, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद एवं राज कच्छप जी , सामाजिक कार्यकर्ता ने संयुक्त रुप से वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया और कहा की मुस्लिम समाज इस बिल से आहत हैं केन्द्र सरकार इस बिल पर पुनर्विचार करते हुए वापस ले।

कार्यक्रम के आखिर में मो जबिउल्लाह और शोएब अंसारी ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।

इस कांफ्रेंस में हाजी मो मजहर, मास्टर सिद्दीक अंसारी, मो जबिउल्लाह, शोएब अंसारी, कतिबुल अंसारी, मौलाना मतीन अहमद, शकील अहमद, मंसुर आलम, रिजवान अहमद खान, मो मोहिउद्दीन अंसारी , आलोक सिंह, कारी जान मोहम्मद कारी सनाउल्लाह,फरहाना खातुन, खुशी बुशरा शिरिन महताब, फरहा नाज, शाहीन मरयम, जुगनुजिया उपस्थित थे।

Leave a Response