All India NewsBlog

नगर-निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चयन सोच-समझकर करें : सैयद फराज अब्बास

Share the post

रांची। शहर रांची के प्रख्यात समाजसेवी सैयद फ़राज़ अब्बास ने नगर निगम व नगर परिषद चुनाव में मतदाताओं से वैसे प्रत्याशियों का चयन करने की अपील की है, जो जनहित के प्रति समर्पित हों और जिनकी छवि साफ सुथरी रही हो।
उन्होंने रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि नगर-निकाय चुनाव में मेयर व पार्षदों को चुनते समय मतदाताओं को इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि उम्मीदवारों की सामाजिक- राजनीतिक छवि बेदाग हो। ऐसे उम्मीदवारों का चयन किया जाना चाहिए, जो जनहित के कार्यों के प्रति निस्वार्थ भाव से लगे रहें। उन्होंने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता है कि चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधियों का ध्यान नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र के रिहायशी इलाकों तक ही सिमटकर रह जाता है, जबकि क्षेत्र के स्लम एरिया, आदिवासी, दलित व अल्पसंख्यक बहुल इलाकों की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसती रहती है। सड़क,नाली, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि सुविधाओं से जनता वंचित रह जाती है।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में झारखंड के अनेक जिलों के नगर निगम व नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनहित के ज्वलंत मुद्दे आज भी जस के तस हैं। जन समस्याओं के समाधान के प्रति जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। विकास कार्यों को गति नहीं मिल पाई। इसलिए इस बार चुनाव में मेयर व पार्षद पद पर प्रत्याशियों का चयन करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। झारखंड में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम व नगर परिषद चुनाव की घोषणा किया जाना स्वागत योग्य कदम है। उन्होंने कहा कि जो आपको अच्छा लगे उसको वोट अवश्य करें, बिना किसी प्रकार के प्रलोभन के, अपने वोट का महत्व समझे,आप का आप का अधिकार है ||

Leave a Response