All India NewsBlogJharkhand NewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाडी के निधन पर सुबोधकांत सहाय ने जताया शोक

Share the post

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश कलमाडी के निधन पर कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने शोक जताया है।
श्री सहाय ने अपनी शोक संवेदना में कहा कि स्व. कलमाडी राजनीति और खेल जगत में एक जाने-माने शख्सियत थे। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत में शून्यता आ गई है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व.कलमाडी खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के प्रति सदैव सक्रिय रहे।
श्री सहाय ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Leave a Response