All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

इबादतो में गुजरी रात, मांगी अमन व चैन राज्य की खुशहाली की दुआ

Share the post

शब-ए-बरात अकीदत के साथ हुआ संपन्न

एक रात के इबादत से मिलता है ग्यारह महीनों के इबादत का स्वाब

रांची: झारखंड समेत रांची में शब ए बरात का त्योहार मंगलवार की रात पूरे अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया। नूरानी रात में रहमतों की बारिश हुई। जिसमें खुदा की इबादत करने वाले सभी लोग सराबोर हुए। मस्जिदों व कब्रिस्तानों को रोशनी से सजाया गया। इबादत की रात के बाद वाले दिन रोजा भी रखा गया। रात्री में शब ए बारात के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा रात भर इबादत की गई। लोग अपने अपने घरों व मस्जिदों में रात भर इबादतों में मशगूल रहे। इबादतो में गुजरी रात, मांगी अमन व चैन राज्य की खुशहाली की दुआ। वहीं रात्री तीसरे पहर में कब्रिस्तान पहुंचकर अपने परिजनों व सगे संबंधियों के लिए मगफिरत की दुआ मांगी। झारखंड के प्रख्यात कारी कुरान हजरत कारी सोहेब अहमद ने कहा कि वैसे तो शअबान का पूरा महीना बरकतों का है। लेकिन 15 वीं तारीख की रात यानि शब ए बारात की रात की फजीलत बहुत ज्यादा है। इस रात इंसानों की तकदीर लिखी जाती है। यह रात मगफीरत, बरकत, रहमत व निजात पाने की रात है। इस रात ज्यादा ज्यादा इबादत की जाती है। साथ ही साथ इबादत के नाम पर दिखावा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस रात कुछ लोग हल्ला, हंगामा, इधर उधर घूमना झुंड में बैठकर किसी का शिकायत करने वालों को समझना चाहिए कि इस्लाम में दूसरों को तकलीफ पहुंचाने वाले गुनाह के हकदार होते हैँ।

Leave a Response