मेयर पद के लिए सोनू खलखो ने किया नामांकन, स्वच्छ सुंदर और विकसित रांची बनाना लक्ष्य : सोनू खलखो


रांची : रांची नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू खलखो ने आज मेयर पद के लिए अपना नामांकन दाख़िल किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। सोनू खलखो अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक क्षमता, जनता से आत्मीय जुड़ाव और विकास को प्राथमिकता देने वाले निर्णयों के लिए जाने जाते हैं। नामांकन के बाद समर्थको ने एक स्वर में सोनू खलखो के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और दूरदर्शी सोच से रांची शहर को एक नई दिशा मिलेगी। समर्थक में नामांकन को लेकर खासा उत्साह देखा गया और “ स्वच्छ, सुंदर और विकसित रांची ” के नारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया गया।








