“संविधान बचाओ” रैली में उमड़ेगा जनसैलाब: शशि भूषण राय


कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा का देगी संदेश
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री शशि भूषण राय ने 6 मई को होने वाली “संविधान बचाओ रैली” के संबंध में कहा कि भाजपा सरकार लगातार संवैधानिक मूल्यों का हनन कर रही है और देश की लोकतांत्रिक भावना को कमजोर करने पर तुली हुई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, विधायक दल नेता श्री प्रदीप यादव के नेतृत्व में तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी श्री .के. राजू एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में झारखंड कांग्रेस के सभी मंत्री , सांसद,विधायक ,विभिन्न मोर्चा प्रमुख , नेता और कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। इस रैली का उद्देश्य जनता के बीच यह संदेश पहुंचाना है कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान को कमजोर कर रही है। आज देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं पर निष्पक्षता का संकट मंडरा रहा है, जिससे भारत की लोकतांत्रिक आत्मा को ठेस पहुंच रही है।
विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी ने संसद से लेकर सड़क तक संविधान की रक्षा के लिए अथक प्रयास किए हैं। जब-जब सरकार ने संवैधानिक मूल्यों को तोड़ने की कोशिश की, राहुल जी ने उसका पुरजोर विरोध किया। उन्होंने जाति जनगणना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाकर सरकार को जनभावनाओं के सामने झुकने पर मजबूर किया। यह सिर्फ राहुल गांधी की जीत नहीं, बल्कि देश के पिछड़े और वंचित वर्गों की जीत है।
इस महारैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच संविधान के संरक्षण का संदेश पहुंचा रहे हैं। जनसंपर्क अभियान के दौरान आम लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है, क्योंकि जनता महंगाई, भ्रष्टाचार और संवैधानिक अधिकारों के हनन से त्रस्त है।
केंद्र की भाजपा सरकार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड की गठबंधन सरकार से सीख लेने की जरूरत है, जो जनता की आकांक्षाओं पर खरी उतरते हुए विकास और न्याय का मॉडल पेश कर रही है।भाजपा को समझना पड़ेगा की संविधान सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि भारत की एकता, समानता और लोकतंत्र की आधारशिला है। कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसकी रक्षा के लिए संघर्षरत है और जनता के साथ मिलकर भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति का मुकाबला करेगी।
