सर्वधर्म सद्भावना समिति ने नगर आयुक्त रांची ,सिटी एसपी रांची एवं अपर नगर आयुक्त रांची को सद्भावना सम्मान से सम्मानित किया


सर्वधर्म सद्भावना समिति के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम के नेतृत्व में सर्वधर्म सद्भावना समिति का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम रांची के नगर आयुक्त सुशांत गौरव , सिटी एसपी रांची पारस राणा एवं अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम संजय कुमार से मिला । वर्ष 2025 – 26 में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक स्तर पर उत्कृष्ट सहयोग के फलस्वरूप सर्वधर्म सद्भावना समिति की ओर से सद्भावना सम्मान से उन्हें नवाजते हुए शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कमिटी के तमाम लोगों की सराहना की एवं कहा कि रांची को एक सुन्दर और माडल रांची के रुप में विकसित करने का उनका सपना है जो जन सहयोग के बिना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने आम जनता से इस कार्य हेतु पूर्ण सहयोग की अपील की।
सिटी एसपी पारस राणा ने भी कमिटी की सराहना करते हुए कहा कि रांची के सर्वधर्म के लोग एकता- भाईचारा एवं सद्भावना की अद्भुत मिसाल हैं और इस एकता को हम सभी को मिलकर बरकरार रखना है। उन्होंने हर सम्भव अच्छे कार्यों के लिए प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। अपर नगर आयुक्त रांची नगर निगम संजय कुमार ने भी कमिटी की सराहना करते हुए प्रशासनिक स्तर पर अपने पूर्ण सहयोग देने की बात कही। सर्वधर्म सद्भावना समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इस्लाम एवं प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने सभी वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को आश्वस्त कराया कि अच्छे कार्यों के लिए सर्वधर्म सद्भावना समिति के तमाम लोग समाज हित एवं राज्य हित में उनके साथ कदम से कदम मिलकर चलने के लिए वचनबद्ध हैं। प्रतिनिधि मंडल में मो. इसलाम, सुहैल खान,जसीम हसन,मो.नौशाद, परवेज आलम, दानिश खान,राज एडवोकेट,मो.अब्दुल्लाह,मो. महबूब, इल्ताफ अजीज मुख्य रूप से शामिल थे।
मो. इसलाम – अध्यक्ष
सर्वधर्म सद्भावना समिति रांची।
मोब.- 7903259771








