राजद महिला प्रकोष्ठ धूमधाम से मनाएगा पार्टी का 27वां स्थापना दिवस
समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में जुटे कार्यकर्ता : रानी कुमारी
विशेष संवाददाता
———————–
रांची। राष्ट्रीय जनता दल का 27वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार (5 जुलाई) को मनाया जाएगा।
इस संबंध में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी ने बताया कि इस अवसर पर पूरे प्रदेश में राजद महिला प्रकोष्ठ द्वारा जिला मुख्यालय व प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए राजद महिला प्रकोष्ठ के सभी जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए राजद महिला प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
रानी कुमारी ने बताया कि राजद के 27 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के विचारों से संबंधित एक परिचर्चा का भी आयोजन किया जाएगा। इस परिचर्चा में झारखंड प्रदेश राजद महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी महिलाएं भाग लेंगी और अपने विचारों को अभिव्यक्त करेंगी।

You Might Also Like
नेक्सा आईफा अवॉर्ड्स 2025 ने भारतीय सिनेमा के बेस्ट टैलेंट्स को दिया सम्मान
जयपुर, भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बड़ा मौका था, जब इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड और अवॉर्ड्स ने...
कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का एनकाउंटर
रांची : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साव पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस पर आक्रमण कर पुलिस के...
श्री गणेश हर्बल मेडिसिन स्टोर का उदघाटन
सुंदर नारी घर की मुस्कान, दाम इतना कम कोई भी इस्तेमाल कर सकता है रांची : गणेशजी हर्बल, आर एस...
सीएम की एयर एम्बुलेंस सेवा असहाय मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही
#झारखण्ड में अबतक 94 लोगों को मिल चुका है लाभ रांचीमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का लोगों के जीवन सुरक्षा का सकारात्मक...