Sunday, September 8, 2024
Blog

राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा मांझी के साथ जनसंपर्क अभियान में हुईं शामिल

वरीय संवाददाता
रांची/चाईबासा।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (महिला प्रकोष्ठ) की अध्यक्ष रानी कुमारी पश्चिम सिंहभूम संसदीय सीट (चाईबासा) से झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान में शामिल हुईं।
मौके पर रानी कुमारी ने जनता से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी श्रीमती मांझी को व्यापक जन समर्थन देकर लोकसभा चुनाव में जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम पर है। आम जनता त्राहिमाम कर रही है। भाजपा येन-केन- प्रकारेण सत्ता पर काबिज रहना चाहती है।


इस बार जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल करने की ठान ली है। भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।
उन्होंने जनता से झामुमो प्रत्याशी श्रीमती मांझी को समर्थन देने की अपील की।
रानी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार झारखंड में इंडिया गठबंधन का परचम लहरेगा।

Leave a Response