All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

रिटायर्ड रजिस्ट्रार सैयद हाफिज़ुल हसन नहीं रहें,शनिवार को होगी मिट्टी

Share the post

रांची। शहर के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। रिटायर्ड रजिस्ट्रार सैयद हाफिज़ुल हसन का शुक्रवार को इंतकाल हो गया। उन्होंने बिहार सरकार और झारखंड सरकार दोनों में अपनी सेवा दो है।उनके निधन से सरकारी,शैक्षणिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मरहूम सैयद हाफिज़ुल हसन को शनिवार को नमाज़-ए-ज़ोहर के बाद दोपहर 2 बजे डोरंडा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इससे पहले उनका जनाज़ा शनिवार दोपहर 1 बजे कर्बला चौक स्थित आर.आर. प्लाज़ा से निकलेगा।

सैयद हाफिज़ुल हसन ने अपने जीवन में कई शैक्षणिक संस्थानों में भी निर्देशक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज और शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके चाहने वालों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Response