Sunday, September 8, 2024
Blog

रांची की डॉ मेघा रानी बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

मानवधिकार सुरक्षा के लिए समाज में जागरुकता लाना जरूरी- डाॅ मेघा ‌‌

विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने लेखिका डाॅ मेघा रानी को राष्ट्रीय सौर्य सम्मान से नवाजा जायेगा। ‌‌‌ ‌ ‌‌‌‌‌ ‌ लेखिका डाॅ मेघा रानी को विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग ने उनके समाजिक कार्यो और अपने लेखन द्वारा लोगों तक उत्कृष्ट योगदान को पहुंचते देखते हुए राष्ट्रीय सौर्य सम्मान से नवाजने के लिए चुना हैं और साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे सम्मानित पद पर नियुक्त किया है, जिसकी चिठ्ठी अधिकारिक रूप से आयोग द्वारा जारी कर दी गई है।
नियुक्ति के बाद बिरसा चौक स्थित होटल पार्क इन में डॉक्टर मेघा द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा मानवाधिकार कि रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया गया।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल मजदूरी, नारी उत्पिड़न, भ्रुण हत्या पर रोक लगाने के साथ, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुलभुत सुविधाओं से कोई वंचित नहीं रहें, इस पर गंभीरता से काम किया जाएगा।
डाॅ रानी ने उम्मीद व्यक्त की कि मानवाधिकार सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन- प्रशासन का सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा की मानवाधिकार सुरक्षा सुनिश्चित करने में प्रशासन की भुमिका अति महत्वपूर्ण है, प्रशासन को सुनिश्चित करना होगा कि मानवाधिकार की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्यवाही हो।
मौके पर डॉक्टर मेघा रानी के साथ उनके मां और पिता जी भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी बेटी को इस उपलब्धी पर आशीर्वाद दिए।

Leave a Response