रमजान, रहमत मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना


रांची: रांची माइनॉरिटी एडवोकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता एडवोकेट मोहम्मद परवेज आलम ने तमाम शहर वासियो को माह ‘रमजान की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि रमजान, रहमत मगफिरत और जहन्नम से निजात का महीना है। यह महीना हमें सब्र तकवा इंसाफ हमदर्दी और इखलास का सबक देता है। रोजा सिर्फ भूख प्यास का नाम नहीं बल्कि नफ़्स पर काबू पाने, गरीबों और जरूरतमंदों का दर्द समझने, और अपने किरदार को बेहतर बनाने का पैगाम है। मैं दुआ करता हूं की अल्लाह ताला हम सबके रोजे नमाज तरावीह जकात और सदाकत को कुबूल फरमाए और हमारे शहर वो मुल्क में अमन भाईचारा और तरक्की हो। आइए इस मुबारक महीने में हम नफरतों को छोड़कर मोहब्बत को बढ़ावा दें। सच्चाई और इंसाफ के रास्ते पर चले और समाज के कमजोर तबकों की मदद के लिए आगे आए, अल्लाह हम सब पर अपनी रहमत नाजिल फरमाए और नेक रास्ते पर कायम रखें आमीन सुम्मा आमीन।








