All India NewsBlogJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

वार्ड नंबर 40 में पार्षद पद के प्रत्याशी राहुल कुमार का जनसंपर्क अभियान, कर्मठ और ईमानदार जनप्रतिनिधि चुनें : जीपी जयसवाल

Share the post

रांची। रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 40 (एचईसी आवासीय परिसर) से पार्षद पद के प्रत्याशी राहुल कुमार के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड 40 अंतर्गत टंकी साइड, सेक्टर तीन सहित अन्य क्षेत्रों में मतदाताओं से संपर्क कर राहुल कुमार को समर्थन देने की अपील की गई।
एचईसी परिसर के टंकी साइड स्थित आवास संख्या डीटी-1871 निवासी समाजसेवी गोपाल प्रसाद जयसवाल (जीपी जयसवाल) ने कहा कि वार्ड संख्या 40 से पार्षद पद के युवा प्रत्याशी राहुल कुमार कर्मठ, ईमानदार व जन समस्याओं के प्रति सजग हैं। श्री जायसवाल ने इस क्षेत्र के मतदाताओं से राहुल कुमार को क्रम संख्या-2 (दो), चुनाव चिन्ह “बेबी वाॅकर” पर वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का अपेक्षित विकास और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं दिलाने की दिशा में पूर्व से ही राहुल कुमार सक्रिय रहे हैं। उनकी सामाजिक छवि साफ-सुथरी रही है। राहुल कुमार के पिता गौतम यादव भी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते रहे हैं। यदि इस क्षेत्र की जनता उन्हें पार्षद पद पर विजयी बनाती है, तो सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास गतिमान होगा। नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी।
जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल रहे।

Leave a Response