वार्ड 44में जनसंपर्क अभियान:, जन समस्याओं के प्रति सजग प्रत्याशी चुनें: राकेश सिंह


रांची। झारखंड राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद के पूर्व सदस्य एवं समाजसेवी राकेश कुमार सिंह ने कहा है कि रांची नगर निगम के चुनाव में वैसे प्रत्याशियों को विजयी बनाएं, जो जन समस्याओं के प्रति सजग हों।
श्री सिंह ने शनिवार को वार्ड संख्या 44 क्षेत्र अंतर्गत जनसंपर्क अभियान में मतदाताओं से उम्मीदवार राजीव रंजन के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजीव रंजन जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहे हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते रहे हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी सादगी, सरलता, उपलब्धता और कार्यशैली ने उन्हें एक विश्वसनीय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है।
वार्ड में कई स्थानों पर जर्जर सड़कों, जाम नालियों, जलभराव, नियमित कचरा उठाव की कमी, खराब स्ट्रीट लाइट, पेयजल आपूर्ति में अनियमितता तथा सार्वजनिक शौचालयों की दयनीय स्थिति जैसी समस्याएं लंबित हैं। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए वे चरणबद्ध कार्ययोजना के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं के लिए सामुदायिक सुविधा केंद्र और जनसुनवाई व्यवस्था शुरू करने का भी संकल्प लिया है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री रंजन ने वार्ड के निवासियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
समाज के विभिन्न वर्गों, बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों ने भी राजीव रंजन के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें वार्ड के लिए उपयुक्त प्रत्याशी बताया।
श्री सिंह ने वार्ड संख्या 44 के मतदाताओं से अपील है कि वे नगर निगम चुनाव में ब्लैकबोर्ड चुनाव चिन्ह, क्रम संख्या 6 पर अपना बहुमूल्य मत देकर राजीव रंजन को विजयी बनाएं और वार्ड के समग्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।








