वक्फ संशोधन कानून 2025 के खिलाफ जनसभा 22 को रांची में


रांची : केंद्र सरकार द्वारा जबरन थोपे गए वक्फ संशोधन कानून 2025 के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के तत्वावधान में एक ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया गया है। यह जनसभा 22 जून 2025, रविवार को संध्या 5:00 बजे, बरियात् पहाड़ी मैदान, रांची में होगी। यह जानकारी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के सदस्य सह तहफ्फुज अवकाफ कान्फ्रेंस रांची के संयोजक डाक्टर मजीद आलम ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है उन्होने कहा है कि केंद्र सरकार के दुवारा बनाए गए नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के बैनर तले 22 जून को वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बरियातू पहाड़ी मैदान रांची में तहफ्फूज-ए-अवकाफ कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस कान्फ्रेंस में बोर्ड के महासचिव मौलाना फजलुरेहीम मुजद्दीदी, प्रवक्ता डॉ कासिम रसूल इलियास, राज्यसभा सांसद मनोज झा, केथाना के सांसद चौधरी इकरा हसन, राज्य सभा सदस्य इमरान प्रतापगडी, रामपुर सांसद मौलाना मोहिबुल नदवी, संबार के सांसद जियाउर्रहमान बर्क, सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद, कटिहार के सांसद तारिक अनवर, झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद सरफराज, महुवा मांझी, पूर्व सांसद सुबंध कान्त सहाय, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की के अलावा अन्य गणमान्य शामिल होंगे। डाक्टर मजीद आलम ने झारखंड के तमाम नागरिकों संगठनों सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों और युवाओं से इस ऐतिहासिक जन सभा में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लेने कि अपील की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड झारखंड के अध्यक्ष सह झारखंड सुननी वक्फ बोर्ड के सदस्य हजरत मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिज़वी, मजलिस उलेमा झारखंड के महासचिव मुफ्ती तल्हा नदवी, जमीयत उलेमा झारखंड के महासचिव मौलाना असगर मिस्बाही, मो आरिफ, जियाउल हक, मेराज गद्दी, सफदर इमाम, कमर अली, आकिब मिर्ज़ा आदि थे।
