All India NewsBlogfashionJharkhand NewsNewsRanchi JharkhandRanchi Jharkhand NewsRanchi News

राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

Share the post

• मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक

• पदाधिकारी वर्तमान मतदाता सूची का 2003 के मतदाता सूची से मैपिंग करना सुनिश्चित करें– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।


रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पूरे देश में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाना है। इस हेतु आयोग से प्राप्त दिशा–निर्देशों का अनुपालन करते हुए राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु सभी पदाधिकारी ससमय पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों को पूरा कर लें। श्री के. रवि कुमार गुरुवार को निर्वाचन सदन से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को ऑनलाइन माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वेबसाईट पर 2003 के मतदाता सूची को सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मतदाताओं के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। मतदाताओं को पहले से 2003 के मतदाता सूची में अपना नाम खोजकर उसे डाउनलोड एवं प्रिंट करने हेतु सभी जानकारियों का वृहत प्रचार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में वर्तमान मतदाता सूची का 2003 के मतदाता सूची से मिलान करते हुए मैपिंग करना सुनिश्चित कर लें।

श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि सभी जिलों द्वारा मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन किया गया है इससे संबंधी सभी रिपोर्ट मुख्यालय को ससमय उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में जुड़े कंप्यूटर ऑपरेटर, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित ट्रेनिंग को ससमय पूरा कर लें। समीक्षा के क्रम में सभी जिलों में मतदाता पहचान पत्र से संबंधित आवेदनों का ससमय निष्पादन हेतु भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री धीरज ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुनील कुमार सहित निर्वाचन से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Response